Indian Navy Pirates: अरब सागर में माल्टा के जहाज हाईजैक मामले पर नौसेना का एक्शन, जाने पूरी खबर

भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में माल्टा के जहाज के अपहरण से जुड़ी घटना में तेजी से प्रतिक्रिया दी। इस जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य सवार हैं।

Indian Navy Pirates: अरब सागर में माल्टा के जहाज हाईजैक मामले पर नौसेना का एक्शन, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली। Indian Navy Pirates भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में माल्टा के जहाज के अपहरण से जुड़ी घटना में तेजी से प्रतिक्रिया दी। इस जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य सवार हैं। नौसेना ने जहाज एम वी रुएन से सहायता मांगे जाने पर इलाके में निगरानी रख रहे समुद्री गश्ती विमान और अदन की खाड़ी में तैनात उसके युद्धपोत को भेजा।

अधिकारियों को अपहरण की कोशिश की सूचना बृहस्पतिवार को मिली और भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को घटनास्थल पर अपने मिशन को भेजा।नौसेना को UKMTO पोर्टल पर मैसेज मिला था कि 6 अनजान लोग उनकी शिप पर आ गए हैं।

भारतीय नौसेना ने कही बात

नौसेना ने कहा कि उसके विमान ने अपहरण किए गए जहाज के ऊपर उड़ान भरी और वह जहाज की गतिविधि की लगातार निगरानी कर रही है जो सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बदलती स्थिति पर तेजी से कदम उठाते हुए भारतीय नौसेना ने इलाके में निगरानी कर रहे अपने नौसैन्य समुद्री गश्ती विमान और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती को रोकने के लिए अपने गश्ती युद्धपोत को एमवी रुएन का पता लगाने और उसकी मदद करने के लिए भेजा है।’’

ImageImage

उन्होंने कहा, ‘‘विमान ने 15 दिसंबर की सुबह अपहरण किए गए जहाज के ऊपर उड़ान भरी और विमान लगातार जहाज की गतिविधि पर नजर रख रहा है जो अब सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा है।’’

समुद्री डकैतों को रोकने का किया था प्रयास

अधिकारी ने बताया कि समुद्री डकैती को रोकने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने भी शनिवार सुबह एमवी रुएन का पीछा किया। उन्होंने बताया कि पूरी स्थिति पर इलाके में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर करीबी नजर रखी जा रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ क्षेत्र में सबसे पहले मदद करने और व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

ये भी पढ़ें

MP News: रेत माफिया के घर चला बुलडोजर, दो दिन पहले तहसीलदार पर किया था पथराव

INDvsSA Test Series: वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ये दो तेज गेंदबाज, BCCI ने बताया इमरजेंसी

MP New Motor Vehicle Act: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना,लागू हुआ नया मोटर व्हीकल एक्ट

MP News: मप्र हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाई 25 हजार की कॉस्ट, रकम जमा होने के बाद सुनवाई

Indian Navy, Pirates, Arebian Sea, Malta Ship

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article