Indian Medical Students: यूक्रेन युद्ध के कारण वापस देश लौटे भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स को रूस का ऑफर, कहा-हमारे यहां कर सकते है बचे सैलेबस की पढ़ाई

Indian Medical Students: यूक्रेन युद्ध के कारण वापस देश लौटे भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स को रूस का ऑफर, कहा-हमारे यहां कर सकते है बचे सैलेबस की पढ़ाई

Indian Medical Students: रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण कई हजार भारतीय नागरिक जिसमें यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र भी शामिल है, युद्ध के कारण अपनी मेडिकल की पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर वापस देश लौट गए थे। इस कारण उनका पढ़ाई में बहुत नुकसान हुआ। वहीं अभी तक युद्ध जारी रहने के कारण छात्र वापस यूक्रेन नहीं जा सके। इधर अपनी पढ़ाई का नुकसान झेल रहे छात्रों को रूस ने अपने यहां पढ़ाई पूरी करने का ऑफर दिया है।

रूस के महावाणिज्य दूत ओलेग अवदीव ने भारतीय मेडिकल के छात्रों को रूस आकर अपनी पढ़ाई करने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा, यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीय छात्र रूस में अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं क्योंकि चिकित्सा पाठ्यक्रम लगभग समान है (यूक्रेन की तरह)। वे लोगों की भाषा जानते हैं, जैसे यूक्रेन में, उनमें से अधिकांश रूसी बोलते थे। रूस में उनका बहुत स्वागत है।

https://twitter.com/ANI/status/1590670140567609345?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1590670140567609345%7Ctwgr%5E634bdfb4def3c8646af79aa4078658718a5ab739%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fhindi%2Fworld%2Fnews-indian-medical-students-who-have-return-ukraine-can-continued-their-course-russia-said-oleg-adeev-4060697

बता दें कि इससे पहले उज्बेकिस्तान ने भी यूक्रेन से मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटे  2000भारतीयों को अपने यहां के विश्वविद्यालयों से कोर्स पूरा करने का ऑफर दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article