ICC World Cup 2023: विश्व कप में ये नए रिकॉर्ड बना सकते हैं भारतीय क्रिकेटर

ICC World Cup 2023: भारत के क्रिकेटर विश्व कप 2023 में बना सकते हैं ये नए रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से बंसल न्यूज पर.

ICC World Cup 2023: विश्व कप में ये नए रिकॉर्ड बना सकते हैं भारतीय क्रिकेटर

चेन्नई। ICC World Cup 2023 Records: भारतीय टीम एकदिवसीय विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेटर कुछ नए रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो इस प्रकार हैं।

विराट तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

icc-world-cup-2023-records

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर (49) के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल तीन शतकों की जरूरत है।

इस तरह से वह वनडे में 50 शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कप्तान रोहित शर्मा बनाएंगे ये रिकॉर्ड

icc-world-cup-2023-records

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक और शतक जमाने पर तेंदुलकर (छह) को पीछे छोड़कर विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा के नाम हो सकता है ये भी रिकॉर्ड

icc-world-cup-2023-records

रोहित शर्मा एक और रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। तीन और छक्के जड़ने वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

अभी रिकार्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (553) के नाम पर है।

शुभमन गिल के नाम भी हो सकता ये रिकॉर्ड

icc-world-cup-2023-records

युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल 665 रन बनाने पर एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रिकॉर्ड तेंदुलकर (1894) के नाम पर है।

मोहम्मद शमी कर सकते हैं ये कारनामा

icc-world-cup-2023-records

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से केवल 13 विकेट दूर हैं। अभी रिकॉर्ड जहीर खान और जवागल श्रीनाथ (दोनों 44) के नाम पर है।

ये भी पढ़ें: 

>> Aaj Ka Mudda: मुफ्त पर सख्त! SC ने लिया फ्री कल्चर पर संज्ञान, BJP बता रही दोनों में अंतर

>> MP Election 2023: टिकट मिलने के 13 दिन बाद भी दिमनी नहीं गए नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस ने लगाए ये गंभीर आरोप

>> Environmental News: ध्रुवीय भालू (Polar Bear) के जीवन पर संकट, जानिए उनकी मुश्किलें और वजह

>> Career Tips: करियर चुनने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, सफलता दिलाने में हमेशा रहेंगी मददगार

>> Damoh News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी खबर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article