Jetpack Suit :सोशल मडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति जेटपैक सूट पहनकर हवा में उड़ान भर रहा है। दरअसल, जेटपैक सूट पहनकर उड़ान भरने वाले शख्स का नाम रिचर्ड ब्राउनिंग है, जो ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के संस्थापक है। रिचर्ड ब्राउनिंग भारतीय सेना के जवानों को जेटपैक सूट पहनकर उन्हेंं डेमों दे रहे थे। डेमों के दौरान उन्होंने जवानों को सूट के बारे में विस्तार से बताया, कि कैसे इसे उपयोग में लाया जाता है,कैसे सूट पहनकर हवा में उड़ान भरी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय देश की सेना की ताकत को बढाने के लिए इस जेटपैक सूट को भारतीय सेना में शामिल कर सकती है। भारत सरकार द्वारा 48 जेटपैक सूटों को खरीदने के लिए एक टेंडर भी जारी किया है। अगर जवानों के लिए जेटपैक सूट फिट रहा तो भविष्य में और भी जेटपैक सूटों को खरीदा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सेना के जवान इस आधुनिक तकनीकी से लैंस होंगे और हवा में आसानी से उड़ान भर सकेंगे। सेना के जवानों को इस सूट से उस जगह मदद मिलेगा जब हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर पर जाने के लिए वह रस्सी के सहारे चढ़ते है।
क्या है जेटपैक सूट?
सबसे पहले बात करते है कि क्या है जेटपैक सूट? दरसअल, यह एक तरह का सूट है जिसे पहनकर इंसान हवा में उड़ सकता हैं। इस सूट को ब्रिटिश कंपनी ग्रेविटी इंडस्ट्रीज ने तैयार किया है। चीन यह सूट 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सैनिकों को हवा में उड़ा सकती है और आसान तरीके से लैंड करा सकती है।
क्या है जेटपैक सूट की कितनी?
जेटपैक सूट की कीमत की बात करे तो इंटरनेट डाटा के अनुसार एक जेटपैक सूट की कीमत लगभग 3.4 करोड रुपए है। इस आधुनिक तकनीकी वाले सूट को वर्ल्ड फास्ट नाम दिया गया है। सूट में लगे 5 गैस टरबाइन की मदद से जवान हवा में उड़ सकते है। इस सूट को पहन कर 12000 फीट ऊंचाई तक जाया जा सकता हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह सूट पहनकर वो ही उड़ सकता है जिसका वजन 80 किले के आसपास हो।