Advertisment

1st February History: आज ही के दिन इस सरकार ने बदली थी बजट पेश करने की परंपरा, पढ़ें 1 फरवरी का इतिहास

1st February History: आज ही के दिन इस सरकार ने बदली थी बजट पेश करने की परंपरा, पढ़ें 1 फरवरी का इतिहास.....

author-image
Bansal News
1st February History: आज ही के दिन इस सरकार ने बदली थी बजट पेश करने की परंपरा, पढ़ें 1 फरवरी का इतिहास

भोपाल। 1st February History: आज 1 फरवरी को केंद्र सरकार का अंतरिम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना छठा बजट पेश करेंगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बजट 1 फरवरी को ही क्यों पेश किया जाता है? तो चलिए आपको बजट से जुड़ा इतिहास बता देते हैं।

Advertisment

<meta name="keywords" content="

बजट से जुड़े नियमों के बदलाव की शुरूआत साल 2016 से हुई। ये पहला साल था, जब रेल बजट को आम बजट का हिस्सा बना दिया गया। जबकि 1924 से देश में रेल बजट अलग और आम बजट अलग दिन पेश किया जाता था।

2017 में बदली बजट पेश करने की परंपरा

इसके बाद दूसरा बड़ा बदलाव आया आम बजट पेश करने की तारीख को लेकर साल 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश का बजट 1 फरवरी को पेश किया। तब से अब तक ये परंपरा जारी है। इससे पहले आम बजट को फरवरी महीने के आखिरी दिन पेश किया जाता था। ये परंपरा अंग्रेजों के वक्त से चली आ रही थी। उस वक्त शाम 5 बजे बजट पेश किया जाता था।

1 फरवरी से जुड़ी अन्‍य महत्‍वपूर्ण घटनाएं

2004: सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल।

Advertisment

2002: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2006: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही। कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी।

2009: भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।

Advertisment

2013: नेटफ्लिक्स ने 'हाउस आफ लॉर्डस' धारावाहिक की सभी 13 कड़ियां रिलीज कीं। यह नेटफ्लिक्स के लिए बना पहला धारावाहिक था। टेलीविजन के किसी धारावाहिक की सभी कड़ियों को एक साथ देखना अपने आप में एक नया अनुभव था, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ।

1884: डाक बीमा योजना की शुरुआत

1884: ऑक्सफर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 10 खंडों में से पहला खंड लंदन में प्रकाशित हुआ। इसका अंतिम खंड 1928 में छपा।

1922: महात्मा गांधी ने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि वह अपने आंदोलन को गति दे रहे हैं और असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा।

Advertisment

1949: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटिड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण किया।

1977: भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नई दिल्ली में स्थापना। इसमें रेलवे के विकास की यात्रा के सभी पड़ावों को बड़े जतन से सहेजा गया है।

1979: 14 वर्षों के निर्वासन के बाद ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी स्वदेश वापस लौटे। सड़कों के दोनो किनारों पर खड़े लाखों अनुयायियों ने उनका स्वागत किया।

Advertisment

1984: ब्रिटेन में आधे पैसे (हाफ पैनी) का सिक्का बंद किया गया। दरअसल इस सिक्के के निर्माण पर जितना खर्च आता था वह इसके मूल्य से कहीं अधिक था।

1797: लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के तौर पर शपथ ली।

1827: बंगाल क्लब ऑफ कलकत्ता की स्थापना।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें