India Weather Update: अगले 48 घंटे में बिहार में होगी झमाझम बारिश, क्या इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत…..

India Weather Update: भारत में गर्मी का कहर चरम स्तर पर चल रहा है वही पर दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल बुरा हो रहा है। तेज हवाओं के साथ कई जिले तेज गर्मी से जूझ रहे है। यहां पर गर्मी का कहर इतना तेज है मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी है। आने वाले दिनों में इन राज्यों में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी तो वहीं पर कही पर बारिश हो सकती है। बताते चलें कि, गर्मी का असर इतना तेज है कि, पारा 45 डिग्री के आसपास जा रही है।
राजधानी दिल्ली का मौसम
आपको बताते चलें कि, राजधानी दिल्ली में बीते दिनों से गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं पर दिल्ली में फिर आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान जारी किए है तो वहीं पर न्यूनतम तापमान यहां पर 29 डिग्री के करीब जा सकता है। आपको बताते चलें कि, बीते दिन गुरूवार के मौसम को लेकर बात की जाए तो, धिकतम तामपान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि, 1 मई के करीब बारिश की स्थिति बन सकती है।
Maximum Temperature dated 28-04-2022 pic.twitter.com/Rm692IA3Pr
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 28, 2022
जानें क्या है अन्य राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश का मौसम-
आपको मध्य भारत के मौसम के हाल के बारे में बताते चलें तो, आने वाले दिनों में फिर से हीट वेव का कहर बरपा सकता है जहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास तो वहीं पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। जिसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन सकते है।
बिहार का मौसम
आपको बिहार के मौसम के बारे में जानकारी देते चलें तो, आने वाले दो दिनों राज्य को गर्मी से राहत मिल सकती है जहां पर बारिश के आसार जताए गए है। बीते दिन गुरुवार को बीते कुछ दिनों की अपेक्षा राज्य के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई. कई जिलों में मौसम में थोड़ी नमी देखी गई और लू की स्थिति भी कम रही. जबकि, बक्सर-नवादा जैसे जिलों में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं दिखा। आपको बताते चलें कि, राजस्थान में लू का कहर देखने को मिल रहा है. राज्य में आज से 1 मई से लू से थोड़ी राहत मिलते दिखेगी. कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान जाहिर किया गया है।
0 Comments