/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-438-1.jpg)
नई दिल्ली। India Weather Update देश में भीषण गर्मी के साथ बारिश का मौसम बना हुआ है वहीं पर राजधानी दिल्ली से लेकर कई राज्यों में आज हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने देरी से मानसून के आने की जानकारी दी है।
राजधानी दिल्ली में कैसा है मौसम
आपको बताते चले कि, राजधानी दिल्ली का मौसम कभी गर्मी के साथ तो कभी बारिश के साथ बना हुआ है। यहां पर आज बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश व गरज के साथ तेज हवा चलने का अनुमान जारी किए गए है। बीते दिन के मौसम की बात की जाए तो, मंगलवार शाम अचानक बारिश और आंधी आई। इस दौरान हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा रही है।
चंडीगढ़ में मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
बिहार का मौसम कैसा है
यहां पर बिहार के मौसम की बात की जाए तो, अगले 5 दिन शुष्क मौसम रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। आने वाले मौसम की अपडेट को देते हुए कहा कि, मानसून 13-14 जून तक बिहार में प्रवेश कर सकता है। इस बार राज्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान का मौसम कैसा है
यहां पर राजस्थान के मौसम की बात की जाए तो, मौसम विभाग के अनुसार 3 जून तक जयपुर में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके असर से दिन का तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे चला गया। जबकि रात का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम दर्ज हुई।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us