Advertisment

India Weather Alert: देश 8 राज्यों में भीषण लू का कहर ! हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने दी ठंडी राहत

देश के 8 राज्यों से ज्यादा में तापमाम 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। वही पर बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में लू ने कहर बरपाया है।

author-image
Bansal News
India Weather Alert: देश 8 राज्यों में भीषण लू का कहर ! हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने दी ठंडी राहत

नई दिल्ली।  India Weather Alert अप्रैल में जहां भीषण गर्मी और लू का कहर राज्यों में फैल गया है वहीं पर देश के 8 राज्यों से ज्यादा में तापमाम 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। वही पर बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में लू ने कहर बरपाया है तो वहीं पर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने गर्मी के थपेड़ों पर राहत दी है।

Advertisment

दिल्ली का कैसा है मौसम

यहां पर राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो, आज बुधवार को आंधी और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह लगातार चौथा दिन था, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति थी।

जानिए IMD का कैसा है अलर्ट

आपको भारतीय मौसम विभाग यानि IMD के मुताबिक बताते चलें तो, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्र में 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के बीच उत्तर-पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था। विभाग ने कहा था कि इस अ‍वधि में मध्य, पूर्व और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की आशंका है। दिल्ली में 2022 में अप्रैल का महीना ज्ञात मौसम इतिहास का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल महीना दर्ज किया गया था, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। पिछले साल अप्रैल में शहर में नौ दिन लू चली थी।

Advertisment

सरकार ने दिए निर्देश

यहां पर भीषण गर्मी और महाराष्ट्र में लू से मौत के बाद केंद्र सरकार अलर्ट जता रही है जिसमें मौसम विभाग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर वर्कर्स और मजदूरों के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के लिए कहा है। राज्यों से कहा गया है कि वे इंडस्ट्रीज और कंस्ट्रक्शन कंपनियों से वर्कर्स को ठंडा पानी उपलब्ध कराने, ओआरएस और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव की दवाइयां रखें। साथ ही जरूरत पड़ने पर काम का समय भी बदलें।

बंगाल में गर्मी से राहत नहीं

आपको बताते चलें कि, पश्चिम बंगाल में बुधवार को भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है।आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पश्चिम बंगाल में गंगीय क्षेत्र के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के बीच, विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक लू की स्थिति तथा कहीं-कहीं अत्याधिक लू की स्थिति होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को बांकुड़ा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बर्धमान जिले में पानागढ़ वायु सेना स्टेशन में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल में बर्फबारी का मौसम

Advertisment
India Weather Alert IMD weather himachal pradesh heavy rain heat wave alert delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें