Monsoon Update 2024: मौसम विभाग का अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में तूफान के साथ गिरेगी बिजली; बाढ़ के आसार

Monsoon Update 2024: अधिकांश इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने 12 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Update 2024: मौसम विभाग का अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में तूफान के साथ गिरेगी बिजली; बाढ़ के आसार

हाइलाइट्स

  • अधिकांश इलाकों में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा
  • 12 राज्यों में अति भारी बारिश का अलर्ट
  • राजधानी में येलो अलर्ट जारी

Monsoon Update 2024: देशभर में मानसून तबाही मचाने (Monsoon Update 2024) के बाद अब धीरे-धीरे शांत हो रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में मानसून की मार अभी भी जारी है। भारत के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के कारण कई बाढ़ (Monsoon Update 2024) का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, समेत कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी अति भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघायल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश (Monsoon Update 2024) में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण वहां पर लैंडस्लाइड हो रहा है, जिसके कारण अभी तक काफी लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कुछ लोग अभी भी लापता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड में तूफान, बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी कर रखा है।

राजधानी में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज (7 अगस्त) हल्की से मध्यम बारिश (Monsoon Update 2024) होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आगामी दो दिनों भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के बाद दिल्लीवासी को गर्मी से राहत मिल सकती है। तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

हिमाचल में आ सकती है बाढ़

बीते कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण 12 जिलों में से 7 जिलों कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त को राज्य (Monsoon Update 2024) में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक बारिश, आंधी आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 12 अगस्त तक बचे हुए दिनों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण पहाड़ी राज्य के विभिन्न हिस्सों में 53 सड़कें बंद हो गईं, जिन्हें दोबारा सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

मुंबई में हल्की बारिश के आसार

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी मानसून की मार देखने को मिली है। शहर में अब तक 95 प्रतिशत और उपनगर में 94 फीसदी बारिश हो चुकी है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त महीने में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ सकता है।

मौसम विभाग 10 से 12 अगस्त के बीच यदि एक सिस्टम (Monsoon Update 2024) तैयार होता है, तो ऐसे में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून अब कमजोर पड़ चुका है। मुंबई में हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। मगर भारी बारिश की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें- स्वदेश लौटीं मनु भाकर: दिल्ली पहुंची मनु भाकर, पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते थे दो मेडल; स्वागत करने पहुंचे फैंस

ये भी पढ़ें- स्वदेश लौटीं मनु भाकर: दिल्ली पहुंची मनु भाकर, पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते थे दो मेडल; स्वागत करने पहुंचे फैंस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article