India-sri lanka relations : जानिए जयशंकर की श्रीलंका विदेश मंत्री के साथ वार्ता की वजह

India-sri lanka relations : जानिए जयशंकर की श्रीलंका विदेश मंत्री के साथ वार्ता की वजह India-sri lanka relations: Know the reason for Jaishankar's talks with Sri Lankan Foreign Minister

India-sri lanka relations : जानिए जयशंकर की श्रीलंका विदेश मंत्री के साथ वार्ता की वजह

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष जी.एल. पेइरिस के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के लगभग सभी आयाम शामिल किये गये। श्रीलंका को भारत द्वारा 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता दिये जाने के कुछ दिनों बाद यह वार्ता हुई है। पेइरिस तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंचे थे।

श्रीलंका को ऋण सहायता दी थी

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका के विदेश मंत्री जी. एल. पेइरिस का स्वागत कर बहुत खुश हूं, आज सुबह होने वाली हमारी वार्ता को लेकर उत्सुक हूं। ’’ भारत ने पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने में मदद करने के लिए बुधवार को श्रीलंका को ऋण सहायता दी थी। श्रीलंका विदेशी मुद्रा की घोर कमी और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article