भारत ने चीन से दो जहाजों पर फंसे भारतीय चालक दल को जल्द बदलने का अनुरोध किया: विदेश मंत्रालय

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) भारत ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में उसके राजदूत ने चीनी जलक्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर फंसे 39 भारतीय कार्मिकों के मुद्दे को चीन के उप विदेश मंत्री के साथ उठाया है और दोनों जहाजों पर भारतीय चालक दल के सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।

चीन के अधिकारियों ने कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों का हवाला देते हुए दोनों जहाजों- एमवी जग आनंद और एमवी अनस्तासिया को पिछले कुछ महीनों से तट पर खड़े रहने या चालक दल के सदस्यों में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव से जब इस बाबत ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजिंग में भारतीय दूतावास चीन के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राजदूत (विक्रम मिस्री) ने चीन के उप विदेश मंत्री के साथ मुद्दे को एक बार फिर व्यक्तिगत रूप से उठाया है और एमवी जग आनंद तथा एमवी अनस्तासिया में सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया।’’

भाषा वैभव माधव

माधव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article