India Rain Alert: देशभर में मौसम के बदलते दौर के साथ जहां पर मानसून का आगाज होने लगा है वही पर कई राज्यों में भारी बारिश तो कही हल्की बारिश की स्थिति बनी हुई है। यहां पर महाराष्ट्र में आज तेज बारिश के अनुमान जारी किए किए है।
महाराष्ट्र में आज तेज बारिश
राजधानी मुंबई के कई जगहों पर आज बारिश हुई है। (वीडियो माटुंगा किंग्स सर्कल से है) मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में आज बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश होगी। इसके अलावा आज 22 जून को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। अलग-अलग स्थानों में तेज बारिश होने की संभावना है।
महाराष्ट्र: 22 जून को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। अलग-अलग स्थानों में तेज बारिश होने की संभावना है। pic.twitter.com/P9SXiH2Zxq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
तेलंगाना में 3 दिन में होगी बारिश
आपको मौसम विज्ञान केंद्र ,हैदराबाद के निदेशक डॉ के.नागरत्ना ने बताया कि, अगले 2-3 दिनों के दौरान तेलंगाना के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और हैदराबाद के कई जगहों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
#WATCH असम: नगांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए नाव की मदद ले रहे हैं। बाढ़ से 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। (21.06) pic.twitter.com/tPTROQG6Qn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022