India Open: सात्विक-चिराग फाइनल में हारे, दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने जीता खिताब

India Open: एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आज फाइनल में कैंग मिन हुएक और सियो सेयुंग जेइ...

India Open: सात्विक-चिराग फाइनल में हारे, दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने जीता खिताब

India Open: एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आज फाइनल में कैंग मिन हुएक और सियो सेयुंग जेइ की दक्षिण कोरिया की वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी से हार गए। इस हार के साथ सात्विक-चिराग दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

टक्कर का रहा मुकाबला

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को बेहद रोमांचक पुरुष डबल्स सेमीफानल में आरोन चिया और सोह वूई यिक की मलेशिया की जोड़ी को हराकर इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

https://twitter.com/RevSportz/status/1749042632263962825?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

फाइनल में मुकाबला टक्कर का रहा जिसमें दोनों देशों की जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, आखिरी सेट में मिन हुएक और सियो सेयुंग जेइ की जोड़ी ने बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम किया। कैंग मिन हुएक और सियो सेयुंग जेइ की दक्षिण कोरिया की वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी ने अपना खिताब बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article