Advertisment

मानसून 2024 की खुशखबरी: केरल में हुआ बारिश का आगमन, लोगों को मिली गर्मी से राहत; MP- CG में इस दिन देगा दस्तक

India Monsoon Update: केरल में आज मानसून दस्तक देने वाला है। वहीं मध्यप्रदेश में 15 जून और छत्तीसगढ़ में 20 जून को मानसून आने की संभावना है।

author-image
aman sharma
मानसून 2024 की खुशखबरी: केरल में हुआ बारिश का आगमन, लोगों को मिली गर्मी से राहत; MP- CG में इस दिन देगा दस्तक

India Monsoon Update: भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग बारिश (India Monsoon Update) होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मानसून केरल पहुंच गया है, जिसके बाद वहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं. शाम तक नार्थ ईस्ट में भी मानसून आने की संभावना है, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय और मिजोरम सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी मानसून आज शाम तक दस्तक दे सकता है। वहीं, MP और CG के लोग भी यह जानना चाह रहे हैं कि उनके प्रदेश में आग उगलती धूप से राहत कब मिलेगी चलिए आपको बताते हैं।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1796053094347714565

एमपी में इस देगा मानसून दस्तक

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जल्द ही मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक (India Monsoon Update) दे सकता है, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की शुरुआत एमपी में 15 जून से होने की संभावना है।

IMD के अनुसार, केरल में मानसून 31 मई के आसपास मानसून आएगा, वहीं, एमपी में मानसून 15 जून को पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

CG में इस दिन होगी मानसून की एंट्री

छत्तीसगढ़ में इस समय आसमान (India Monsoon Update) से आग बरस रही है। लोग दिन में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो 20 जून तक मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।

Advertisment

रायपुर और दुर्ग संभाग में मानसून (India Monsoon Update) भी इसी दिन दस्तक देने वाला है। वहीं, आज से केरल में मानसून प्रवेश कर रहा है। जिसके बाद यहां पर 20 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

केरल में मानसून का आगमन

https://Twitter.com/ANI/status/1796122862719209502

केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में दोपहर से बारिश शुरु हो गई है। इससे मौसम भी सुहाना हो गया है। साथ ही केरल में लोगों को इस बारिश से भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। इसके अलावा केरल में मानसून आने से झारखंड की राजधानी रांची में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है।

MP-CG Monsoon Update

बता दें कि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Monsoon Update) ने जानकारी दी थी कि अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की परिस्थितियां अनुकूल बन रही थी। साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि केरल में 15 मई से 31 मई के मानसून आने की संभावना है।

Advertisment

रेमल तूफान ने किया मानसून में बदलाव

मौसम विभाग ने बताया कि इस बार जल्दी मानसून (India Monsoon Update) आने का कारण रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल है। रेमल तूफान ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की तरफ से अपनी ओर खींच लिया है, जिसके कारण पूर्वोत्तर में मानसून का जल्दी आने की एक बड़ी वजह हो सकती है।

https://twitter.com/weatherindia/status/1796033874922795321

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि केरल मे पिछले कुछ दिनों में सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है, जिसकी वजह से मई में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पूर्वोत्तर राज्य में 5 से बरसात

पूर्वोत्तर राज्य में 5 जून से मानसून के आगमन की संभावना है। पांच जून के अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम राज्यों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच पर हो सकता है आतंकी हमला, ISIS ने दी धमकी! टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ाई

ये भी पढ़ें- इंदौर मंडी भाव: गर्मी में चांदी की कीमत भी हुई गर्म, सोना के रेट ने दी ग्राहकों को खुशखबरी! जानें कैसा है मंडी का भाव

Advertisment
चैनल से जुड़ें