IMD Logo Change: 150 साल पूरे हो रहे भारत मौसम विज्ञान विभाग के, IMD को आज मिलेगा नया Logo

IMD Logo Change: सालों से देशवासियों को मौसम की हर खबर से रूबरू करवाने वाला भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 150 साल का होने वाला है।

IMD Logo Change: 150 साल पूरे हो रहे भारत मौसम विज्ञान विभाग के, IMD को आज मिलेगा नया Logo

IMD Logo Change: सालों से देशवासियों को मौसम की हर खबर से रूबरू करवाने वाला भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 150 साल का होने वाला है।  इस उपलब्धि पर मौसम विभाग को नया लोगो (LOGO) मिलने जा रहा है।  केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू आज यानी 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे IMD के नए लोगो का Inaugurate करेंगे।

https://twitter.com/moesgoi/status/1739487094253478236

कब हुई थी स्थापना

आईएमडी(IMD Logo Change) की स्थापना 1875 में हुई थी और ये साल 2024-2025 में राष्ट्र की सेवा के 150 वर्ष पूरे कर लेगा।  इस मील के पत्थर को मनाने के लिए आईएमडी ने जनवरी 2024 से एक साल तक चलने वाले उत्सव की योजना भी बनाई है।

इस दौरान आईएमडी छात्रों को मौसम विज्ञान और वायुमंडलीय विज्ञान में करियर तलाशने के लिए प्रोत्साहित करेगा।  इसके लिए कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनारों और इंटरैक्टिव सत्रों की एक सीरीज़ शुरू की जाएगी।

संबंधित खबरें :

India Weather Update: 15 दिसंबर के बाद हाड़ कंपकंपाएगी सर्दी, जानिए IMD का अलर्ट

Weather Update Today: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

IMD का नया लोगो

India Meteorological Department on X: "Join the #IMD Logo Design Contest and make history! Celebrate 150 years of excellence. Submit your design by Oct 15, 2023. Details: https://t.co/X0evy1dXRx https://t.co/vHipMa0Nmv" / X

इसी के तहत आईएमडी(IMD Logo Change) द्वारा लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी शुरू की गई थी।  ये प्रतियोगिता 26 सितंबर को शुरू हुई थी।  हालांकि, आज आईएमडी को अपना नया लोगो मिल मिल जाएगा।

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी है।  यह मौसम संबंधी टिप्पणियों, मौसम पूर्वानुमान और भूकंप विज्ञान के लिए जिम्मेदार प्रमुख एजेंसी है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन का हिस्सा है IMD

आईएमडी(IMD Logo Change) का मुख्यालय दिल्ली में है और यह भारत और अंटार्कटिका में सैकड़ों ऑब्जरवेशन स्टेशन चलाता है।  इसके क्षेत्रीय कार्यालय चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, गुवाहाटी और नई दिल्ली में हैं।

आईएमडी विश्व मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है।

ये भी पढ़ें: 

Top Hindi News Today: गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर, MP कैबिनेट की पहली बैठक, चीन ने भारत से की ये अपील

MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद

Aaj Ka Shubh Kaal – 26 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल   

26 Dec 2023 Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि के जातकों के लिए बन रहा ये शुभ योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि   

26 Dec 2023 Rashifal: मंगलवार को मिथुन राशि के जातकों के लिए बन रहा ये शुभ योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि   

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article