Mumbai Trans Harbor Link: देश को जल्द मिलेंगी सबसे लंबे समुद्री ब्रिज की सौगात, लोगों को ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

Mumbai Trans Harbor Link: MTHL की लंबाई समुद्र के ऊपर पुल की लंबाई 16.5 किमी होगी। इस पुल पर रोजाना 70,000 वाहन दोनों दिशाओं से गुजरेंगे।

Mumbai Trans Harbor Link: देश को जल्द मिलेंगी सबसे लंबे समुद्री ब्रिज की सौगात, लोगों को ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

Mumbai Trans Harbor Link: देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर सी लिंक((MTHL) जल्द ही पब्लिक के लिए खोला जाएगा।  इस समुद्री पुल का काम  25-26 मई तक पूरा होने की उम्मीद है। 16.5 किमी लंबा डेक, भारत का पहला पुल होगा जिसमें ओपन रोड टोलिंग (ORT) प्रणाली होगी। इस पुल के शुरू हो जाने से सेंट्रल मुंबई में सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक का सफर 3 घंटे से घटकर 15 से 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।

एक  रिपोर्ट में बताया गया है कि डेक का पूरा काम हो जाने के बाद वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। MTHL की लंबाई कुल 22 किलोमीटर होगी, जिसमें 5.5 किमी जमीन पर नालों से जुड़ा होगा, वहीं, समुद्र के ऊपर पुल की लंबाई 16.5 किमी होगी। इस पुल पर रोजाना लगभग 70,000 वाहन दोनों दिशाओं से गुजरेंगे। इस समुद्री पुल का मकसद सड़कों पर यातायात कम करना और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें:  2000 Fake Note: फर्जी नोट मिलने पर होगी यह कार्रवाई, घर से भी बदल सकते हैं 2000 के नोट

इतने करोड़ की लागत से बना पुल

इस पुल पर 6-लेन सड़क और 2 आपातकालीन लेन हैं, जो मुंबई की ओर सेवरी और मुख्य भूमि पर नवी मुंबई में चिरले के बीच बंदरगाह तक फैली हुई हैं। पुल का कार्य  पूरा होने के बाद यह भारत में सबसे लंबा समुद्री पुल होगा। इस पुल को बनाने में कुल लागत लगभग 18,000 करोड़ रुपये आई है। यह परियोजना जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी से ऋण के साथ डिजाइन-बिल्ड आधार पर कार्यान्वित की जा रही है। इस डेक के उद्घाटन के बाद एमएमआरडीए मुंबई में कई परियोजनाओं पर अपना ध्यान फोकस करेगी, जैसे कि सीसीटीवी कैमरे, लैम्पपोस्ट और टोल इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना इत्यादि।

ये भी पढ़ें:

Digital Marketing Jobs: Digital Sector दे रहा करोड़ों युवाओं को जॉब! जानें आपका कैसे बनेगा करियर

Mahakal Bhasma Aarti: खुशखबरी! उज्जैन महाकाल में इस दिन से भस्मारती में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

MP Brij Bhushan Sharan: सच्चाई लाने के लिए करूंगा नारको टेस्ट, जानिए अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान

 RCB VS GT: प्लेऑफ्स में एंट्री नहीं दिला सकी विराट की पारी, 6 विकेट से हारी RCB

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article