Advertisment

यमन से बढ़ते खतरों पर भारत बेहद चिंतित है: तिरुमूर्ति

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

संयुक्त राष्ट्र,14 जनवरी (भाषा) भारत ने कहा है कि वह लाल सागर और अदन की खाड़ी में वाणिज्यिक पोतों के नौवहन को लेकर यमन से बढ़ते खतरों को लेकर ‘‘बेहद चंतित’’ है।

Advertisment

इसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इसपर तत्काल ध्यान देने और मुद्दे पर विचार-विमर्श का अनुरोध किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया (यमन) पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा कि वर्ष 2020 लाल सागर और अदन की खाड़ी में वाणिज्यिक पोत नौवहन को लेकर यमन से ‘‘बढ़ते खतरों का साक्षी’’ रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ भारत इससे गंभीर रूप से चिंतित है जो न केवल वाणिज्यिक पोतों के सुरक्षित निकलने, बल्कि क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। यह मुद्दा ऐसा है कि परिषद इसपर तत्काल ध्यान दे और गहन विचार विमर्श करे।’’

Advertisment

तिरुमूर्ति ने परिषद से यह भी कहा कि भारत हुदैयदाह और ताइज में हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंतित है, जिसमें खासतौर पर महिलाएं और बच्चे मारे जा रहे हैं।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें