India Heat Wave: इस बार अप्रैल में दिखेगे मई जैसे तेवर, इन 8 राज्यों में बढ़ रहा गर्मी का टेम्परेचर

India weather Update: इस साल गर्मी जहां रिकॉर्ड तोड़ रही है वही पर भीषण गर्मी के तेवर इस बार मई की जगह अप्रैल में दिखने लगे है। जहां पर आने वाले दिनों में राहत तो कही पर गर्मी का तापमान बढ़ने की संभावना जाहिर की गई है।
अप्रैल के आखिरी में पड़ेगी भीषण लू
इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ो से जानकारी मिली है कि, अप्रैल महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर में दस्तक दे चुका है। इसकी वजह से अगले 2 दिन तक पहाड़ों से मैदान तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी तो वहीं पर आने वाले दिन बड़े गर्म हो सकते है जिस दौरान तापमान बढ़ने के साथ ही अप्रैल महीने के आखिरी 4-5 दिन में लू चलने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि, अप्रैल में पिछला रिकॉर्ड इस गर्मी से टूट सकता है।
इन राज्यों में फिर बढ़ेगा तापमान
इस लेकर मौसम वैज्ञानिक जीपी शर्मा ने बताया कि, औसत तापमान एक डिग्री बढ़ना भी बहुत बड़ी बात है। इस बार जो स्थितियां बन रही हैं, उन्हें देखकर लगता है कि औसत तापमान 3 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहेगा। इन राज्यों में अप्रैल महीने में गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। बता दे कि, भीषण गर्मी से लोग हलाहल हो गए है।
0 Comments