हवाई यात्रियों के लिए काम की खबर: अब केंद्र सरकार को देनी होगी विदेश जाने वालों की डिटेल्स, जानें क्या है नया नियम

India International Travel Rules 2025 Details Update; विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। दरअसल भारत सरकार द्वारा विदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों से उनकी यात्रा से जुड़ी जानकारी लेंगी

Foreign Travel Rules 2025

Foreign Travel Rules 2025

Foreign Travel Rules 2025: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। दरअसल भारत सरकार द्वारा विदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों से उनकी यात्रा से जुड़ी जानकारी लेंगी। बता दन सरकार ने 19 प्रकार की पर्सनल इन्फॉर्मेशन लेने का फैसला लिया है।

अब से विदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा की तारीख, कहां और किस तरह की यात्रा है, साथ ही यात्रा में कितना खर्च किसने और किस तरीके से वहन किया, वे कितने बैग ले जा रहें हैं और किस सीट पर बैठें हैं इन सब की जानकारी यात्रियों को देनी पड़ेगी। यह डेटा करीब पांच साल तक रहेगा।

इसकी जरुरत पड़ने पर इसे अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ शेयर किया जा सकेगा।

1 अप्रैल से लागू होगी प्रक्रिया 

जानकारी के मुताबिक इस नई प्रक्रिया को अप्रैल से लागू किया जाएगा। जिसके लिए सभी एयरलाइंस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने यह कदम तस्करी पर निगरानी रखने और इसे रोकने के उद्देश्य उठाया है।

कस्टम विभाग समय-समय पर इस डेटा का विश्लेषण करेगा। यदि किसी व्यक्ति विदेश यात्रा में कोई संदिग्ध गतिविधि या पैटर्न दिखाई देता है तो तुरंत जांच शुरू की जाएगी।

10 जनवरी तक करना होगा कंपनी को रजिस्ट्रेशन 

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम्स बोर्ड (CBIC) ने विदेशी रूट वाली सभी एयरलाइनों को 10 जनवरी तक नए पोर्टल ‘एनसीटीसी-पैक्स’ पर रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया है। सरकार का उद्देश्य है कि रजिस्ट्रेशन के बाद 10 फरवरी से कुछ एयरलाइनों के साथ डेटा शेयरिंग ब्रिज का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाए।

इसके बाद, 1 अप्रैल से यह पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डेटा कलेक्शन का नियम 2022 से मौजूद था, लेकिन अब इसे अनिवार्य किया जा रहा है।

यात्रियों को देनी होंगी ये जानकारी 

उपलब्ध कराए गए लाभ: जैसे मुफ्त टिकट, अपग्रेडेशन आदि।

यात्रियों की संख्या: एक PNR पर कितने यात्री दर्ज हैं।

यात्री की संपर्क जानकारी: ईमेल और फोन/मोबाइल नंबर।

रिजर्वेशन कराने वाले व्यक्ति की जानकारी: नाम, पता, और अन्य संपर्क विवरण।

भुगतान का तरीका: क्रेडिट कार्ड नंबर या अन्य भुगतान विधियां।

यात्रा का विवरण (PNR यात्रा प्लान): यात्रा की तिथि, समय, प्रस्थान और गंतव्य स्थान।

ट्रैवल एजेंसी या एजेंट की जानकारी: यदि टिकट एजेंसी के माध्यम से बुक किया गया हो।

कोड शेयरिंग विवरण: यदि एक एयरलाइन ने टिकट किसी अन्य एयरलाइन को ट्रांसफर किया हो।

दूसरे PNR का संदर्भ: यदि एक PNR किसी अन्य PNR से जुड़ा हो।

यात्रा की स्थिति: यात्रा पूरी हुई है या लंबित है।

सामान की जानकारी: ले जाने वाले सामान की संख्या और वजन।

सीट का विवरण: सीट नंबर और क्लास (इकोनॉमी, बिजनेस आदि)।

अतिरिक्त सेवाओं का विवरण: जैसे कि भोजन, विशेष सीट, या अन्य सेवाएं।

यात्री की व्यक्तिगत जानकारी: नाम, पासपोर्ट नंबर, जन्मतिथि, और लिंग।

जानकारी में परिवर्तन का रिकॉर्ड: ऊपर दी गई किसी भी जानकारी में किए गए बदलाव।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article