Advertisment

29 January History: आज के ही दिन छपा था देश का पहला अखबार, पढ़ें 29 जनवरी का इतिहास

भोपाल। 29 January History: देश और दुनिया में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है।

author-image
Bansal News
29 January History: आज के ही दिन छपा था देश का पहला अखबार, पढ़ें 29 जनवरी का इतिहास

भोपाल। 29 January History: देश और दुनिया में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास(29 January History) में दर्ज है। आज ही के दिन यानी 29 जनवरी को अंग्रेजी हुकूमत को हिलाने वाले अखबार बंगाल गजट का प्रकाशन हुआ था। ये देश का पहला समाचार पत्र था, साल 1780 में इसकी शुरूआत हुई थी।

Advertisment

अखबार ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत

इस अखबार की भाषा ब्रिटिश इंग्लिश थी और इसे जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने शुरू किया था। उस वक्त इस अखबार ने अपनी खबरों से अंग्रेजी हुकूमत कई अफसरों को हिला कर रख दिया था।

इस न्यूजपेपर ने कई अफसरों के भ्रष्टाचार, घूसखोरी और मानवाधिकार उल्लंघनों का खुलासा किया था। उस वक्त बंगाल गजट में एक न्यूज पब्लिश हुई थी, जिसके मुताबिक भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स पर भारतीय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को घूस देने के आरोप लगाए गए थे।

खबरों से परेशान होकर लगा दिया था बैन

लगातार अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खबरें छापने वाले इस अखबार ने ये लिख दिया कि सरकार हमारे भले के बारे में नहीं सोच सकती तो हम भी सरकार के लिए काम नहीं कर सकते। इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी ने इस अखबार को बंद करने का फैसला सुना दिया।

Advertisment

हेस्टिंग्स ने हिक्की पर परिवाद का मुकदमा दायर कर उन्हें जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद भी हिक्की के हौसले पस्त नहीं हुए। वह जेल से ही 9 महीने तक अखबार निकालते रहे।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट को एक विशेष आदेश के जरिए उनके प्रिंटिंग प्रेस को ही सील करवाना पड़ा। 30 मार्च 1782 को बंगाल गजट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया। कुछ हफ्ते बाद प्रिंटिंग प्रेस और पूरे पब्लिकेशन की सरकार ने नीलामी कर दी और इसे इंडियन गजट ने खरीद लिया।

इसके अलावा आज(29 January History) ही के दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।

Advertisment

पढ़ें आज की महत्वपूर्ण घटनाएं जो इतिहास में दर्ज हैं-

1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।

1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।

1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।

1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।

1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।

1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

Advertisment

1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1994 : भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।

1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।

2023 :  भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी अंडर-19 टी20 विश्व कप चैम्पियन।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें