Delhi Monsoon 2024: दिल्ली में बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, सड़कों पर भरा 4 से 5 फीट पानी, बने बाढ़ जैसे हालात

Delhi Monsoon 2024: दिल्ली में मुसलाधार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। राजधानी की सड़के तालाब बन गई हैं।

Delhi Monsoon 2024: दिल्ली में बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, सड़कों पर भरा 4 से 5 फीट पानी, बने बाढ़ जैसे हालात

Delhi Monsoon 2024: दिल्ली में मूसलाधार बारिश की वजह से चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। राजधानी की सड़के तालाब बन गई हैं।

दिल्‍ली की सड़कों पर जगह-जगह वाहन पानी में फंसे हैं और कई जगहों पर घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1806903496500793796

एक दिन की बारिश में ही दिल्ली का ये हाल हो गया है जिससे आम जन को को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

publive-image

बारिश ने सड़क से लेकर रेल तक और मेट्रो रेल से फ्लाइट तक की रफ्तार को कम कर दिया है। बारिश के कारण ही दिल्‍ली एयरपोर्ट की छत कल कुछ कारों पर गिर गई थी।

जिससे 1 व्‍यक्ति की जान चली गई थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जितनी बारिश हुई है वो औसत से तीन गुना ज्यादा है।

दिल्‍ली में टूटा 88 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली-NCR में 88 साल बाद जून के महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इससे बाढ़ जैसे हालात बन गए, सड़कों पर 4 से 5 फीट पानी भरने से कारें डूब गईं।

publive-image

IMD के मुताबिक, राजधानी में गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 228 मिमी बारिश हुई।

कुछ समय पहले देश की राजधानी तप रही थी और आज इतना पानी भर गया की दिल्ली पानी से सराबोर हो गई है। इससे पहले जून 1936 में 24 घंटे में 235.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की गई जान

दिल्ली के वसंत विहार में शुक्रवार को दिन भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड हुआ था जिससे ब्लॉक-बी में निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर रात में सो रहे मजदूर में भूस्खलन होने की वजह से पानी से भरे गड्ढे पर जा गिरे। जिससे आस-पास लोगों मे हड़कंप मच गया।

publive-image

चीख पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस और NDRF की टीम को मौके पर बुलाया। NDRF की टीम ने गड्ढे में गिरे 3 में से एक मजदूर का शव निकाल लिया है बाकी 2 मजदूरों की तलाश जारी है।

कहां-कहां पहुंचा मॉनसून

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मॉनसून ने दिल्ली में एंट्री कर ली है। मॉनसून ने उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और बिहार को शुक्रवार सुबह पूरी तरह से कवर कर लिया था इसी के साथ हरियाणा में भी इसकी एंट्री हो चुकी है।

बारिश के बाद अब मॉनसून राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है। फिलहाल राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अभी तक मॉनसून नहीं पहुंचा है। जल्‍द ही इधर भी मानसून देखने को मिल सकता है।

दिल्‍ली में कितनी हुई बारिश

इसी के साथ शुक्रवार सुबह दिल्‍ली के सफदरगंज में सुबह 5:30 बजे तक 148.5 मिमी बारिश हुई और 8:30 बजे तक 228.1 मिमी बारिश, लोधी रोड पर 193.8, रिज में 150.4 मिमी बारिश और पालम में 107.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें- 35 से ज्‍यादा स्‍मार्टफोन का साथ छोड़ देगा WhatsApp: चेक करें लिस्‍ट कहीं आपका फोन भी न हो शामिल, जानें क्‍या है कारण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article