आज ही के दिन भारत ने रचा था इतिहास, चंद्रयान-1 ने चांद पर फहराया था तिरंगा

आज के ही दिन भारत के अंतरिक्ष अभियान के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। इसी दिन, साल 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने इतिहास रचते हुए चांद की सतह पर अपना झंडा गाड़ा था। यह दिन भारत के पहले चंद्र मिशन- चंद्रयान-1 की सफलता का प्रतीक बन गया। 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया चंद्रयान-1 30 अगस्त 2009 तक चांद की परिक्रमा करता रहा। इस यान में लगा विशेष यंत्र ‘मून इम्पैक्ट प्रोब’14 नवंबर 2008 को चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक उतरा गया। इस मिशन ने भारत को अमेरिका, रूस और जापान के बाद दुनिया का चौथा देश बना दिया। जिसने चांद पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

1380 - फ्रांस के किंग चार्ल्स को 12 साल की उम्र में राजगद्दी सौंपी गई थी।

1681 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की थी।

1889: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
1922 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानि BBC ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरूआत की थी।

2008: चंद्रयान-1 ने एक छोटा यान मून इम्पैक्ट प्रोब छोड़ा। जो चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article