IND vs PAK SAFF Championship: सुनील छेत्री की हैट्रिक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

कुछ दिन पहले ही भारतीय फुटबॉल टीम ने इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में लेबनान को 2-0 से हरा खिताब पर कब्जा किया था...

IND vs PAK SAFF Championship: सुनील छेत्री की हैट्रिक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

IND vs PAK: कुछ दिन पहले ही भारतीय फुटबॉल टीम ने इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में लेबनान को 2-0 से हरा खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, अब सैफ चैंपियनशिप (SAFF Championship) में भी भारतीय टीम ने जलवा कायम रखते हुए अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया है। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था।

यह भी पढ़ें... Yoga Day 2023: कॉपीराइट फ्री है योग, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में कप्तान छेत्री ने गोल की हैट्रिक लगाई यानी सुनील छेत्री ने मैच में तीन गोल किए। भारतीय कप्तान ने मैच के दसवें मिनट में पाकिस्तान के गोलकीपर साकिब हनीफ को छकाते हुए पहला गोल कर दिया।

इसके छह मिनट बाद सुनील छेत्री ने मैच का दूसरा गोल भी कर दिया। कप्तान के गोल की बदौलत हाफ टाईम तक भारत 2-0 से आगे था। मैच के 74वें मिनट में एक बार फिर सुनील छेत्री ने लीड करते हुए अपना तीसरा गोल कर दिया। वहीं, सब्सटीच्यूट के तौर पर टीम में आए उदांता ने 81वें मिनट में एक और गोल कर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बढ़त को 4-0 कर दिया।

इससे पहले साल 2018 के SAFF चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारत ने बाजी मार ली थी। वहीं, इस बार भी भारत ने कप्तान छेत्री की हैट्रिक की बदौलत पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया।

इंटरकांटिनेंटल कप जीत चुका है भारत

SAFF चैंपियनशिप से पहले भारत ने लेबनान को हराकर इंटरकांटिनेंटल कप जीता था। 18 जून को हुए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने 2-0 से जीत दर्ज हासिल की थी। फाइनल मुकाबले में कप्तान सुनील छेत्री और लल्लिंज़ुआला छंगटे ने गोल किया था। पूरे टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा था।

90+ गोल करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने छेत्री

[caption id="attachment_228078" align="alignnone" width="859"]sunil chhetri सुनील छेत्री[/caption]

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ SAFF चैंपियनशिप 2023 के मुकाबले में 3 गोल करने के साथ ही सुनील छेत्री के अब 90 इंटरनेशनल गोल हो चुके है। सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 90+ गोल करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो (123) और लियोनेल मेसी (103) के बाद तीसरे सक्रिय खिलाड़ी हैं। वहीं, रिटायर हो चुके अली दाई के नाम 109 अंतरराष्ट्रीय गोल है।

8 देशों की SAFF चैम्पियनशिप में दो ग्रुप है। भारतीय टीम पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल के साथ ग्रुप A में है जबकि ग्रुप B में लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश हैं। फाइनल मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा। भारत 8 बार सैफ चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहा है तो वहीं पाकिस्तान फाइनल में एक बार भी जगह नहीं बना पाया है।

यह भी पढ़ें... SUCCESS TIPS : यह 7 आदतें अपना ली तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता, जानिए कितनी है खास

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article