Independence Day 2021: आज़ादी का अमृत महोत्सव की हुई शुरुआत, रक्षा मंत्री बोले- भारत को आयातक नहीं दुनिया का निर्यातक देश बनाना है

Independence Day 2021: आज़ादी का अमृत महोत्सव की हुई शुरुआत, रक्षा मंत्री बोले- भारत को आयातक नहीं दुनिया का निर्यातक देश बनाना है

नई दिल्ली। दिल्ली के डीआरडीओ भवन में आज़ादी का अमृत महोत्सव से संबंधित रक्षा मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, रक्षा मंत्रालय के द्वारा ये कार्यक्रम आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए हैं। इसमें सभी विभागों का सम्मिलित प्रयास है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना मनुष्य के हृदय की सबसे बलवती भावना होती है। राष्ट्रीय स्वाभिमान को दुनिया की कोई ताकत चुनौती देती है तो उसका मुकाबला करने के लिए हमारे तीनों सेना के जवान तैयार हो जाते हैं और मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि, 75 साल पहले हम आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे थे, आज आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ये सौभाग्य का क्षण है। 75 साल पहले हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आवश्यकता पड़ने पर पहाड़ों में शरण ली आज हम उन्हीं पहाड़ों पर पर्वत अभियान कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम शस्त्रों के सबसे बड़े आयातक जाने जाते थे। अब भारत शस्त्रों का नंबर एक आयातक नहीं रहा। भारत को हम आत्मनिर्भर बनाएंगे। इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं। हम भारत को आयातक नहीं दुनिया का निर्यातक देश बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article