Advertisment

IND vs SA: तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं विराट, सिराज की फिटनेस को लेकर कही यह बात

IND vs SA: तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं विराट, सिराज की फिटनेस को लेकर कही यह बात IND vs SA: Virat is ready for the third test, said this about Siraj's fitness

author-image
Bansal News
IND vs SA: तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं विराट, सिराज की फिटनेस को लेकर कही यह बात

केपटाउन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट के लिए टीम में वापसी करेंगे क्योंकि वह ‘बिलकुल फिट’ हैं। कप्तान ने हालांकि साफ किया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मंगलवार से शुरू हो रहे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले कोहली ने रविवार को न्यूलैंड्स में बाकी टीम के साथ अभ्यास किया। वह इस दौरान असहज नहीं दिखे और आगे झुककर ड्राइव खेल रहे थे।

Advertisment

कोहली ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं बिलकुल फिट हूं।’’ कोहली ने हालांकि कहा कि जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट में भारत की सात विकेट की हार के दौरान चोटिल हुए सिराज तीसरे और अंतिम टेस्ट में नहीं खेलेंगे। सिराज की पैर की मांसपेशियों में चोट है।

भारतीय टीम मंगलवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट को जीतकर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरे की शानदार शुरुआत करते हुए सेंचुरियन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया था। मेजबान टीम ने हालांकि दूसरा टेस्ट सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

virat kohli wrong call virat kohli vs ben stokes virat kohli visit at siraj home virat kohli toss virat kohli reaction vs south africa virat kohli pc virat kohli out virat kohli on siraj virat kohli news today virat kohli news virat kohli mohammed siraj virat kohli laughing on siraj virat kohli kl rahul virat kohli injury virat kohli in mohammad siraj virat kohli fight virat kohli double century vs south africa virat kohli double century vs sa virat kohli crying virat kohli batting virat kohli ban virat kohli at mohammad siraj house virat kohli angry on siraj virat kohli angry virat kohli 254 virat kohli 200 vs south africa virat kohli 200 virat kohli siraj rude behave with virat kohli siraj home virat kohli siraj mohammed siraj on virat kohli mohammed siraj fight with dean elgar mohammed siraj bowling Mohammed siraj Kohli india vs south africa IND vs SA Virat Kohli ind vs sa
Advertisment
चैनल से जुड़ें