IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान की टीम को 192 पर समेटा, गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, जानें पूरी खबर

IND vs PAK: भारत के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के महामुकाबले में पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई।

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान की टीम को 192 पर समेटा, गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, जानें पूरी खबर

IND vs PAK: भारत के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के महामुकाबले में पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई। वर्ल्ड कप 2023 के भारत पाकिस्तान के महामुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 192 रनों पर समेट दिया।

बाबर आजम ने लगाया अर्धशतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत पाकिस्तान के बीच यहां के नरेंद्र मोदी मैदान पर खेले जा रहे मैच के दौरान सिर्फ स्टेडियम ही नहीं बल्कि पूरा शहर प्रशंसकों के नीले रंग की जर्सी से रंगा दिखा।

शुरुआत में पाकिस्तान थोड़ी हावी दिखाई दी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कर पाक के बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 58 गेंदों में 51 रन बनाए, वहीं मोहम्मद रिज़्वान ने 69 गेंदों में 49 रनों का सहयोग किया। पाक के ऑपनर्स इमाम उल हक ने 38 गेंदों में 36 रन, वहीं शफीक ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए।

गेंदबाजों का चला जादू

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थोड़े-थोड़े समय में विकेट लेते रहे। गेंदबाजों ने बाबर और रिज़्वान की जोड़ी को आउट करने के बाद किसी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया।

पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही लेकिन बीच के ओवरों में उसके विकेट लगातार गिरते रहे। भारत के लिये जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये।

मैच में कुलदीप-जडेजा की फिरकी का जादू चला, वहीं बुमराह-सिराज की रफ्तार ने भी पाक टीम पर कहर बरसाया।

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: कांग्रेस ने इन प्रत्‍याशियों के नामों पर लगाई मुहर? कल जारी होगी लिस्‍ट

Chanakya Niti: मनुष्य की ये 3 आदतें कभी आगे नहीं बढ़ने देती हैं, जानें चाणक्य ने क्या बताया है

Israel-Hamas War: इजरायल की मदद के लिए आगे आए ये हॉलीवुड स्टार्स, साइन किया ओपन लेटर

Bastar Dussehra 2023: 7 साल की पीहू चुनी गई काछनदेवी, कांटों से बने झूले पर झूलकर देंगी दशहरा मनाने की इजाजत

Arctic Open 2023: सिंधू शानदार जीत के साथ आर्कटिक ओपन के सेमीफाइनल में, जानें पूरी खबर

world cup 2023, icc world cup 2023, ind vs pak, india vs pakistan, babar azam, mohammed rizwan, mohammed siraj, jasprit bumrah, ravindra jadeja, kuldeep yadav, hardik pandya 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article