IND vs ENG: भारत के एक विकेट पर 119 रन, जायसवाल और शुभमन पिच पर टिके

IND vs ENG: भारतीय स्पिन तिकड़ी ने इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति को बेअसर साबित करते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड को 246 पर...

IND vs ENG: भारत के एक विकेट पर 119 रन, जायसवाल और शुभमन पिच पर टिके

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में एक विकेट पर 119 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। भारत अब इंग्लैंड से 127 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी जायसवाल 76 जबकि शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जैक लीच का शिकार बने। भारतीय स्पिन तिकड़ी ने इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति को बेअसर साबित करते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड को 246 पर ढेर कर दिया।

https://twitter.com/100rabhsingh781/status/1750480116805988605?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

केवल 47 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

इसके बाद रोहित शर्मा और यशशवी जायसवाल ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे। जायसवाल ने आते से ही पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। जायसवाल और रोहित शानदार पार्ट्नर्शिप के साथ खेल रहे थे। भारत मजबूत स्तिथि में नजर आ रहा है। जायसवाल ने सिर्फ 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा 27 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए थे। अब जायसवाल का साथ देने आयें हैं शुभमन गिल। भारत के 13 ओवर में एक विकेट खोकर 83 रन हैं।

https://twitter.com/PathakRidhima/status/1750466317285785785

अश्विन-जडेजा का रहा दबदबा

सुबह स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके बल्लेबाज भारतीय स्पिन तिकड़ी का सामना नहीं कर सके। अश्विन ने 21 ओवर में 68 रन देकर और जडेजा ने 18 ओवर में 88 रन देकर 3-3 विकेट लिए। इनके साथ अक्षर पटेल ने 13 ओवर में 33 रन और जसप्रीत बुमराह ने 8.3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

https://twitter.com/cricketwinner_/status/1750456965141279186?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1750456965141279186%7Ctwgr%5E61a3eceded15d3dce2b0d8bbfede29c1324117b4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D295652action%3Dedit

स्टोक्स ने खेली 70 रनों की पारी

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले 8 ओवरों में 41 रन बना लिये थे। डकेट ने 39 गेंद में सात चौकों की मदद से 35 रन बनाये। 3 विकेट 60 रन पर गिरने के बाद रूट और बेयरस्टो ने पारी को संभाला। उनके बीच 61 रन की साझेदारी को तोड़ते हुए अक्षर ने बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। बेन फोक्स 24 गेंद में 4 रन बनाकर अक्षर का दूसरा शिकार बने जिनका कैच विकेट के पीछे केएस भरत ने लपका। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा स्टोक्स ने 88 गेंदों में 70 रन बनाए। खतरनाक दिख रहे इस बल्लेबाज को बुमराह ने रास्ता दिखाया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article