IND vs ENG: अश्विन ने किया बेन स्टोक्स को 12वीं बार आउट, बनाया नया रिकार्ड

IND vs ENG: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 12वीं बार आउट किया।

IND vs ENG: अश्विन ने किया बेन स्टोक्स को 12वीं बार आउट, बनाया नया रिकार्ड

हाइलाइट 

  • अश्विन ने स्टोक्स को आउट कर बनाया रिकार्ड
  • कपिल देव के रिकॉर्डकी बराबरी की
  • स्टोक्स ने अश्विन के सामने घुटने टेके
  • 623 गेंदों में बनाए केवल 232 रन 

IND vs ENG: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 12वीं बार आउट किया। यह रिकार्ड उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान बनाया, जहां अश्विन की शानदार गेंद ने स्टोक्स को चकमा दे दिया, जिससे स्टोक्स और फैंस आश्चर्यचकित रह गए।

   स्टोक्स ने अश्विन के सामने घुटने टेके

स्टोक्स तब क्रीज पर आए, जब इंग्लैंड ने खुद को एक गंभीर कन्डिशन में पाया। भारत से 190 रन से पीछे था और उसके 4 विकेट 140 रन पर गिर गए थे। इंग्लैंड को अच्छी कन्डिशन में लाने के लिए ओली पोप के साथ एक जरूरी पार्ट्नर्शिप की जरूरत थी।

हालांकि, अश्विन कुछ ओर ही सोच कर आए थे। स्टोक्स द्वारा अपनी आम तौर पर मजबूत तकनीक दिखाने के बावजूद, अश्विन ने मिडल स्टंप पर उछाली हुई डिलीवरी की। गेंद टप्पे के बाद तेजी से स्टोक्स के बाहरी किनारे से टकराकर ऑफ स्टंप की ओर चली गई। हालांकि स्टोक्स ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन अश्विन की गेंद उससे ज्यादा मजबूत साबित हुई।

https://twitter.com/BCCI/status/1751163988342448220?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1751163988342448220%7Ctwgr%5E284f0c1214a8b5352265bee2e04dd795020bc345%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fengland-in-india%2Fwatch-ravichandran-ashwins-brilliant-delivery-to-dismiss-ben-stokes%2Farticleshow%2F107184535.cms

   कपिल देव के रिकॉर्डकी बराबरी की

जिस डिलीवरी ने स्टोक्स की चलता किया वह एक फ्लाइटेड गेंद थी जो मिडल स्टंप पर पिच हुई और तेजी से घूमी। बॉल स्टोक्स को चकमा देती हुई सीधे विकेट्स पर गई। इस आउट ने न केवल स्टोक्स को चलता किया, बल्कि भारतीय दिग्गज कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी भी की, जिन्होंने टेस्ट में पाकिस्तान के मुदस्सर नज़र को 12 बार आउट किया था।

   623 गेंदों में बनाए केवल 232 रन

अपने सभी मुकाबलों के दौरान, अश्विन ने स्टोक्स को अब तक 623 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें केवल 232 रन दिए हैं और 12 बार उन्हें आउट किया है। अश्विन के खिलाफ सिर्फ 19.33 के औसत के साथ, यह स्पष्ट है कि स्टोक्स के लिए भारतीय स्पिनर की चालाकी और कौशल का मुकाबला करना आसान बात नहीं है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article