MP Garlic Price: 300 रुपये किलो तक पहुंचा लहसुन, चोरी होने के डर से किसानों ने लगवाए सीसीटीवी

MP Garlic Price: चोरी होने के डर से किसान खेत और खलिहान में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर लहसुन की निगरानी कर रहे हैं।

MP Garlic Price: 300 रुपये किलो तक पहुंचा लहसुन, चोरी होने के डर से किसानों ने लगवाए सीसीटीवी

   हाइलाइट्स

  • मंडी में 300 और बाजार में 400 रुपये किलो है लहसुन के दाम
  • एमपी में 60 हजार हेक्टेयर पर होती है लहसुन की खेती
  • प्रदेश में करीब 270 हजार मेट्रिक टन है लहसुन का उत्पादन

MP Garlic Price: सब्जी और दाल में तड़का लगाने के लिये जरूरी लहसुन अपने रिकॉर्ड दामों पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश की मंडियों में औसतन 300 रुपये किलो तक थोक व्यापारी इसे खरीद रहे हैं।

बाजार में हमें ये लहसुन 400 रुपये किलो (MP Garlic Price) तक मिल रहा है। लहसुन के दामों में उछाल आने के बाद अब इनके चोरी होने का डर भी सताने लगा है।

यही कारण है कि लहसुन उत्पादक किसान अब अपने खेत और खलिहान में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर इनकी निगरानी कर रहे हैं।

   छिंदवाड़ा के युवा किसान सीसीटीवी से कर रहे निगरानी

छिंदवाड़ा जिले के सांवरी गांव पोनार निवासी युवा किसान राहुल देशमुख ने पहली बार अपने खेतों में लहसुन (MP Garlic Price) लगाया। रेट अच्छे मिल रहे हैं तो उसकी देखरेख के लिए राहुल को सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने पड़े।

MP Garlic Price Rahul

राहुल देशमुख का कहना है कि लहसुन महंगा (MP Garlic Price) है। चोरी का डर है, इसलिए भी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी से वे मजदूर के कामकाज पर भी नजर रखते हैं।

   सोलर वाले सीसीटीवी पहली पसंद

मार्केट में कई सीसीटीवी कैमरे हैं, लेकिन किसान सबसे ज्यादा सोलर वाले सीसीटीवी कैमरे को पसंद कर रहे हैं। इसमें बिजली की भी जरूरत नहीं होती और यह खेत और खलिहानों में लकड़ी के एक डंडे पर भी आसानी से लग जाता है।

संबंधित खबर: Fall in Oilseeds Prices: विदेशी बाजार में सोयाबीन दाम में गिरावट, जानें MP के किसानों को क्यों नहीं मिल रहा तिलहन पर MSP का लाभ

   13 हजार से 30 हजार क्विंटल तक रहा रेट

मध्य प्रदेश की मंडियों में 13 फरवरी को वेरायटी के हिसाब से लहसुन का रेट 13 हजार से लेकर 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल (MP Garlic Price) तक रहा।

MP Garlic Price Mandi

15 जनवरी के बाद से ही लहसुन के भाव में काफी तेजी देखने को मिल रही है। मंदसौर के दालोदा मंडी में लहसुन के सबसे अधिक रेट मिल रहे हैं।

   लहसुन की ये किस्म बाजार में मिलती है

वेरायटी के आधार पर लहसुन (MP Garlic Price) 4 किस्म की होती है। बाजार में हम जो लहसुन खरीदते हैं वे दो वेरायटी की होती है। यमुना सफेद 1 (जी-1) की कलियां ठोस और रंग क्रीम होता है।

150-160 दिनों में तैयार हो जाती है। पैदावार 150-160 क्विन्टल प्रति हेक्टयर हो जाती है। यमुना सफेद 2 (जी-50) की कलिया क्रीम रंग की होती है।

पैदावार 130.140 क्विन्टल प्रति हेक्टयर हो जाती है। फसल 165-170 दिनों में तैयारी हो जाती है। रोगों जैसे बैंगनी धब्बा तथा झुलसा रोग के प्रति सहनशील होती है।

MP Garlic Price 1

   एमपी की ये लहसुन होती है एक्सपोर्ट

लहसुन (MP Garlic Price) यमुना सफेद 3 (जी-282) की कलिया बड़ी (ब्यास 4.76 से.मी.) होती हैं। यह 140-150 दिनों में तैयार हो जाती है।

इसकी पैदावार 175-200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। वहीं यमुना सफेद 4 (जी-323) के शल्क कन्द सफेद बड़े आकार (ब्यास 4.5 से.मी.) के होते हैं। 18-23 क्लाब प्रति शल्क पाया जाता है।

यह जाति 165-175 दिनों में तैयार हो जाती है। इसकी पैदावार 200-250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इन दोनो किस्मों का एक्सपोर्ट होता है।

संबंधित खबर: Agriculture in Budget 2024: किसानों का मोदी मंत्र, तिलहन उत्पादन पर जोर ताकि Farmers को मिलने वाले 1.58 लाख करोड़ न जाए विदेश

   60 हजार हेक्टेयर पर होती है लहसुन की खेती

मध्य प्रदेश में लहसून का क्षेत्रफल 60000 हेक्टेयर है। उत्पादन 270 हजार मेट्रिक टन से अधिक है।

लहसुन (MP Garlic Price) की खेती मंदसौर, नीमच, रतलाम, धार, एवं उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में इसकी खेती की जा सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article