Rewa News : विकास यात्रा में विधायक ने गले में लपेटा सांप, बजाई बीन

Rewa News : विकास यात्रा में विधायक ने गले में लपेटा सांप, बजाई बीन In Vikas Yatra MLA Shyamlal Dwivedi wrapped snake around his neck, played bean vkj

Rewa News : विकास यात्रा में विधायक ने गले में लपेटा सांप, बजाई बीन

Rewa News :मध्य प्रदेश में बीजेपी विकास यात्रा निकाल रही है। विकास यात्रा के दौरान जनप्र​निधि अपने क्षेत्रों का दौरान कर लोगों की समस्याओं को हल कर रहे है। विकास यात्रा के दौरान कई ऐसे भी वीडियो भी सामने आ रहे है जिन्हें देखकर लोगों की हंसी नहीं रूक रही। हल ही में ऐसा ही एक वीडियो रीवा जिले से सामने आया है। यहां विकास यात्रा के दौरान भाजपा विधायक सपेरा बन गए। विधायक ने जनता को रिझाने के लिए अपने गले में सांप भी लपेटा और बीन भी बजाई।

जानकारी के अनुसार त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी विकास यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान वह पटहट हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान एक सपेरा भी वहां पहुंचा था। फिर क्या था विधायक ने सपेरे से सांप मांगकर अपने गले में लपेट लिया। इसके बाद वे जनता के सामने बीन बजाने लगे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article