CPI(M) in up election: इन सीटों पर रालोद- सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन देगी कम्युनिस्ट पार्टी

गौतम बुद्ध नगर जिला में दादरी तथा जेवर विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोक दल (रालोद)- समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के प्रत्याशियों को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समर्थन देगी। माकपा के जिला प्रभारी ने इसकी घोषणा की।

CPI(M) in up election: इन सीटों पर रालोद- सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन देगी कम्युनिस्ट पार्टी

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिला में दादरी तथा जेवर विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोक दल (रालोद)- समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के प्रत्याशियों को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समर्थन देगी। माकपा के जिला प्रभारी ने इसकी घोषणा की।

 प्रदेश में भाजपा को रोकना है

ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में स्थित प्रेस क्लब में बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान माकपा के जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में गरीब मजदूर और किसान के हालात बद से बदतर हो गए हैं। प्रदेश में दोबारा भाजपा को सरकार में आने से रोकना है।’’   

बीजेपी को रोक सकती है सपा

इस दौरान माकपा की जिला कमेटी के सदस्य रुपेश वर्मा भी मौजूद थे। शर्मा ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकती है। इसलिए माकपा दादरी एवं जेवर से सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगी।’’ माकपा के जिला प्रभारी ने कहा कि नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे रालोद- सपा के संयुक्त प्रत्याशी को पहले ही माकपा अपना समर्थन दे चुकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article