Advertisment

Weather Forecast Today: भीषण गर्मी के बीच देश के इन इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ होगी बारिश, जानिए अपने राज्य का हाल

author-image
Shreya Bhatia
Delhi Weather Update: अगले 24 घंटे में होगी दिल्ली में बारिश, UP में भी मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली। (भाषा) मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को देश के कई भागों में अगले पांच दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीप में चक्रवाती परिसंचरण के चलते भारत के दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान आंधी और बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी जारी रहने से लेकर तेज बारिश तक हो सकती है।

Advertisment

इस दौरान, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 14-16 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से एवं तटीय इलाकों, केरल, माहे और कर्नाटक के तटीय एवं दक्षिणी सुदूर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती परिसंचरण की संभावना है। इसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों और ओडिशा में अगले चार-पांच दिनों के दौरान जबकि झारखंड में अगले 24 घंटे के भीतर आंधी और बिजली चमकने के साथ ही छिटपुट बारिश का अनुमान है।

Advertisment

विभाग का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्रों में 14-17 अप्रैल के दौरान और इससे सटे मैदानी इलाकों में 15-17 अप्रैल के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 14-16 अप्रैल के दोरान ओलावृष्टि हो सकती है। इसके मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 14 और 15 अप्रैल के दौरान धूल भरी आंधी चल सकती है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें