छठवें फेज की वोटिंग खत्म: लोकसभा की 58 सीटों पर 59% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 78.19 फीसदी वोट पड़े

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठवें फेज की वोटिंग में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है।

छठवें फेज की वोटिंग खत्म: लोकसभा की 58 सीटों पर 59% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 78.19 फीसदी वोट पड़े

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठवें फेज की वोटिंग शनिवार, 25 मई की शाम छह बजे समाप्त हुई।

इस दौरान 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हुआ। औसत मतदान 59.04 प्रतिशत रहा।

इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19 प्रतिशत और सबसे कम जम्मू- कश्मीर में 52.28 फीसदी लोगों ने  वोट डाले हैं।

छह फेज में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब सातवें और अंतिम फेज में एक जून को 56 सीटों पर मतदान होगा।

छठे फेज में बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, दिल्ली (NCT), ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में वोटिंग हुई।

07.30 PM 

मतदान का फाइनल अपडेट

बिहार: 53.30 %

हरियाणा: 58.27 %

जम्मू-कश्मीर: 52.28 %

झारखंड: 62.74 %

दिल्ली (NCT): 54.48 %

ओडिशा: 60.07 %

उत्तर प्रदेश: 54.03%

पश्चिम बंगाल: 78.19 %

06.00 PM

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी प्रणंत टुडू पर हमला

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से बीजेपी प्रत्याशी प्रणंत टुडू पर हमला हुआ।

पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

मतदाताओं को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद टुडू गरबेटा में एक बूथ का दौरा कर रहे थे।

प्रणंत टुडू की कार में भी तोड़फोड़ की गई है। बीजजेपी ने TMC पर हमले का आरोप लगाया है।

हालांकि चुनाव आयोग ने इस पर कहा- वोटिंग शुरू होने से पहले कैंडिडेट के एजेंट साइन करते हैं।

इन सेंटर्स पर TMC के एजेंट मौजूद नहीं थे, इसलिए सिर्फ BJP एजेंट्स के साइन हैं।

 05:30 PM
शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग
बिहार: 52.24%

हरियाणा: 55.93%

जम्मू-कश्मीर: 51.35%

झारखंड: 61.341%

दिल्ली (NCT): 53.73%

ओडिशा: 59.60%

उत्तर प्रदेश: 52.02%

पश्चिम बंगाल: 77.99%

द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट


ऑटो रिक्शा से वोट डालने पहुंचे बीजेपी नेता

https://twitter.com/ANI/status/1794202178376384938

ओडिशा में BJD के नेता वीके पांडियन ने भुवनेश्वर में मतदान किया। इस दौरान वे ऑटो से मतदान केंद्र पहुंचे।

04: 39 PM

कश्मीरी हिंदू ने 32 साल बाद डाला वोट


पश्चिम बंगाल के एक बूथ पर TMC समर्थक घायल

पश्चिम बंगाल के तमलुक में वोटिंग से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक TMC समर्थक घायल हो गया।

यहां से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठीं

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से PDP की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गईं।

उन्होंने EVM के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल फोन का आउटगोइंग कॉल बंद करने का आरोप लगाया है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक कश्मीरी हिंदू ने बताया कि उन्होंने 32 साल बाद कश्मीर में वोट डाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं, जिस वजह से वे आमतौर पर वहां नहीं जाते हैं, लेकिन पिछले 10 सालों में बहुत बदलाव हुआ है।

04:01 PM
3 बजे तक 49.20% वोटिंग
बिहार: 45.21%

हरियाणा: 46.26%

जम्मू-कश्मीर: 44.41%

झारखंड: 54.34%

दिल्ली (NCT): 44.58%

ओडिशा: 48.95%

उत्तर प्रदेश: 43.95%

पश्चिम बंगाल: 70.19%

01:54 PM 

1 बजे तक 39.13% वोटिंग

बिहार: 36.48%

हरियाणा: 36.48%

जम्मू-कश्मीर: 35.22%

झारखंड: 42.54%

दिल्ली (NCT): 34.37%

ओडिशा: 35.69%

उत्तर प्रदेश: 37.23%

पश्चिम बंगाल: 54.80%

12:52 PM

MS Dhoni ने डाला वोट

https://twitter.com/ANI/status/1794264767806443677

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड के रांची से वोट डाला।

https://twitter.com/ANI/status/1794265294468428265

11:58 AM

राहुल गांधी ने किया पोस्ट

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर जनता से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ फोटो पोस्ट की।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1794226691692503399

11:41 AM

11 बजे तक 25.76% वोटिंग

बिहार: 23.67%

हरियाणा: 22.09%

जम्मू-कश्मीर: 23.11%

झारखंड: 27.80%

दिल्ली (NCT): 21.69%

ओडिशा: 21.30%

उत्तर प्रदेश: 27.06%

पश्चिम बंगाल: 36.88%

9 बजे तक 10.82% वोटिंग

बता दें कि सुबह 9 बजे तक 10.82% वोटिंग की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 16.54% और सबसे कम ओडिशा में 7.43% वोटिंग हुई है।

बिहार: 9.66%

हरियाणा: 8.31%

जम्मू-कश्मीर: 8.89%

झारखंड: 11.74%

दिल्ली (NCT): 8.94%

ओडिशा: 7.43%

उत्तर प्रदेश: 12.33 %

पश्चिम बंगाल: 16.54%

10:45 AM

EVM पर बीजेपी का टैग: ममता बनर्जी

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट किया। उन्होंने बांकुड़ा जिले रघुनाथपुर में 5 EVM पर बीजेपी का टैग लगे होने का आरोप लगाया था।

09:55 AM

सोनिया गांधी ने डाला वोट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय सेल्फी ली।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article