Advertisment

एएमयू के किसान आंदोलन कर रहे किसानो के समर्थन में दिल्ली सीमा पर स्वास्थ्य शिविर लगायेंगे

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अलीगढ़, 13 जनवरी (भाषा) अलीगढ़ मुसिलम विश्वविद्यालय छात्र संयोजन समिति दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये स्वास्थ्य शिविर और एक छोटा पुस्तकालय स्थापित करेगी ।

Advertisment

मंगलवार शाम को छात्रों द्वारा जारी एक लिखित बयान के मुताबिक कि इस बात का निर्णय छात्रों की आम सभा में लिया गया है ।

बयान में कहा गया कि पिछले तीन साल से एएमयू में छात्र संघ के चुनाव न होने के कारण वर्तमान समय में कोई छात्र संघ नही है और पूर्व छात्र संघ के नेता छात्र संयोजन समिति के माध्यम से काम कर रहे है।

बयान में कहा गया कि किसान देश के रीढ़ की हडडी के समान हैं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिये ।

Advertisment

हजारों किसान 28 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों को समाप्त करने के लिये से लगातार आंदोलन कर रहे है ।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें