Share Market Today: कोरोना संकट के बावजूद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी! सेंसेक्स ने लगाई 789 अंकों की छलांग

Share Market Today: कोरोना संकट के बावजूद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी! सेंसेक्स ने लगाई 789 अंकों की छलांग, In spite of the Corona crisis the stock market has been booming Sensex jumped by 789 points in Share Market Today

Share Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 49 हजार के करीब; निफ्टी भी 14,600 के पार

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बुधवार को बाजार में सुबह से ही बढ़त के साथ कारोबार हुआ। कोरोनासंकट के बावजूद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 789अंक यानी 1.61% चढ़कर 49,733 स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty भी 217 अंक यानी 1.49% बढ़त के साथ 14,871 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 49,801.48 के ऊपरी स्तर पर भी पहुंचा। बजाज फाइनेंस के शेयर में 8% से ज्यादा उछाल रहा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। BSE Midcap में एक फीसद से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

https://twitter.com/BSEIndia/status/1387358732615438343

https://twitter.com/BSEIndia/status/1387358922143457280

इन शेयरों में रही तेजी

बुधवार को मार्केट बंद होते समय Sensex पर बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.42 फीसदी का उछाल दर्ज किया गिया। इसके अलावा इंडसइंड बैंक के शेयर में 5.32 तेजी रही. बजाज फिनसर्व के शेयर 3% से अधिक पर उछले। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK), कोट बैंक (KOTAK BANK), HDFC और HDFC BANK के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली. वहीं आईटीसी (ITC), टीसीएस (TCS), डाक्टर रेड्डी (DR REDDY), LT और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। बता दें कि सेंसेक्स के 30 इंडेक्स में आज 25 हरे निशान पर 5 लाल निशान पर बंद हुए हैं. आज मार्केट कैप 2,08,65,547.89 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article