Advertisment

रायबरेली में आप विधायक पर स्‍याही फेंकी गयी, अमेठी पुलिस ने किया गिरफ़्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

रायबरेली/अमेठी (उत्तर प्रदेश), 11 जनवरी (भाषा) रायबरेली में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। वहीं अमेठी पुलिस ने विधायक को उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में रायबरेली से गिरफ्तार किया है।

Advertisment

सोमनाथ भारती के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रविवार की रात सिंचाई विभाग में रुके थे। सोमवार की सुबह वह क्षेत्र में जाने के लिए तैयार होकर जैसे ही बाहर निकले एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी।

इसबीच विधायक के रायबरेली में होने की सूचना मिलते ही अमेठी पुलिस वहां पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार ने बताया कि आप विधायक पर स्याही फेंकने की घटना हुई है। इसकी छानबीन की जा रही है।

उधर अमेठी से मिली खबर के अनुसार जिले की जगदीशपुर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सोमवार को गिरफ्त्तार किया है।

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि सोमनाथ भारती के खिलाफ जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज था, उसी सिलसिले में उन्हें रायबरेली से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

सोमनाथ भारती द्वारा उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ शाहू ने जिले के जगदीशपुर थाने मे मामला दर्ज कराया था।

इस मामले को लेकर आप और भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष और विधान परिषद सदस्‍य विजय बहादुर पाठक ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का टैग करते हुए ट्वीट किया, ''हमारे लिए स्‍कूल शिक्षा के मंदिर हैं आप उसे राजनीति का केंद्र बनाने के प्रयत्‍न में जुटे हुए हैं, स्‍वागत है आएं किसी स्‍कूल में जाएं पर उद्देश्य तो ठीक रखें, कोई राजनीतिक व्‍यक्ति किसी मुख्यमंत्री के लिए ऐसे बयान कैसे दे सकता है जैसा आप के विधायक ने किया है।''

Advertisment

इसके पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''योगी जी, हमारे विधायक सोमनाथ भारती आपका सरकारी स्‍कूल देखने जा रहे थे। उन पर स्‍याही फ‍िंकवा दी। फ‍िर उन्‍हें ही गिरफ्तार कर लिया। आपके स्‍कूल इतने ज्‍यादा खराब हैं क्‍या। कोई आपका स्‍कूल देखने जाए तो आप इतना डर क्‍यों जाते हो। स्‍कूल ठीक कीजिए। नहीं करना आता तो मनीष सिसोदिया से पूछ लीजिए।''

इस मामले पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए मुख्‍यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, ''लोकतंत्र में चुनाव लड़ने और राजनीति करने का सभी अधिकार है लेकिन अभद्र भाषा का उपयोग कतई उचित नहीं है। केजरीवाल खुद मुख्‍यमंत्री हैं और उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के बारे में सोमनाथ भारती के दिये गये बयान के लिए देश भर से माफी मांगनी चाहिए।''

भाषा सं जफर आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें