/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
नोएडा(उप्र), नौ जनवरी (भाषा) नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहनों पर जाति-सूचक स्टिकर लगाने वाले लगभग 600 लोगों को शनिवार को चालान जारी किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर शुरू किए गए अभियान के दौरान हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “शनिवार को, 594 वाहन मालिकों को उन स्टिकर या चित्र के लिए चालान जारी किया गया, जो जाति-सूचक थे। जिले भर में चलाए गए अभियान के दौरान इस तरह के सभी स्टिकर और चित्र हटा दिए गए।’’
अधिकारियों ने कहा कि जिला पुलिस ने वाहन मालिकों को सड़क यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी कारों या मोटरसाइकिलों पर जाति-सूचक स्टिकर लगाने के खिलाफ चेतावनी दी है।
भाषा कृष्ण सुभाष
सुभाष
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us