UP के फिरोजाबाद में लड़की ने हाथ छोड़कर चलाई बुलेट और रील बनाई, 22 हजार का चालान कटा
फिरोजाबाद में एक युवती का बुलेट पर स्टंट करना उसे महंगा पड़ गया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के ईंधोन पुल पर किए गए इस स्टंट का वीडियो सामने आया है। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक का पता लगाया। यातायात प्रभारी महेश यादव ने बाइक का 22 हजार रुपए का चालान किया।