Road Of Bones : 10 लाखों इंसानों की हड्डियों से बनी है ये सड़क

Road Of Bones : 10 लाखों इंसानों की हड्डियों से बनी है ये सड़क Important to know This road is made of the bones of 10 lakh humans vkj

Road Of Bones : 10 लाखों इंसानों की हड्डियों से बनी है ये सड़क

Road Of Bones : आमतौर पर आपने देखा होगा की किसी सड़क निर्माण में ईंट, सीमेंट, रेत, गिट्टी और पत्थर का इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर आपको बताया जाए की एक सड़क ऐसी भी है जिसे इंसानों की हड्डियों से बनाई गई है तो आप सुनकर यकीन नहीं करेंगे। जी हां आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी। लेकिन ये सच है। एक सड़क ऐसी भी है जिसे बनाने में लाखों लोगों की जान चली गई थी। आइए आपको बताते है...

दुनिया में ऐसी कई चीजे हैं जो कि अपने आप में अदभुत हैं। ऐसी एक सड़क है जिसे बनाने में इंसानों की हड्डियों का भी इस्तेमाल हुआ है। इस सड़क को रोड ऑफ बोन्स यानी हड्डियों की सड़क भी कहा जाता है। यह सड़क रूस के सुदूरवर्ती पूर्वी इलाके में स्थित है। यह एक हाइवे है। इस हाईवे का असली नाम कोलयमा हाइवे है। आज भी इस सड़क पर से गुजरने पर इंसानों की हड्डियां मिल जाती है।

क्या हैं सड़क की कहानी?

इंसानी हड्डियों की इस सड़क की कहानी थोड़ी अलग है। ठंड के मौसम में इस इलाके में भारी बर्फ पड़ती है, जिसे सड़कें भी ढक जाती हैं। कहा जाता है कि बर्फ की वजह से गाड़ियों के फिसलने का डर रहता था, जिस वजह से सड़क निर्माण में बालू के साथ इंसानी हड्डियों को भी मिलाया गया था। इस हाइवे का निर्माण सोवियत संघ के तानाशाह जोसेफ स्टालिन के समय में किया गया था। कोलयमा हाइवे को बनाने में ढाई से दस लाख लोगों की जान गई थी। इस हाईवे के निर्माण में बंधुआ मजदूरों और कैदियों को लगाया गया था।

लाखों लोगों की गई थी जान

सड़क बनाने के लिए मजदूरों को कोलयमा कैंप में रखा जाता था। कैंप से कैदी का लौटना नामुमकिन था। क्योंकि अगर कोई कैंप से भागने की कोशिश करता तो वो ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाता था, क्योंकि भागने वाले कैदी भालुओं के शिकार हो जाते थे। या फिर ठंड और भूख से उनकी मौत हो जाती थी। और जिन कैदियों की मौत हो जाती ​थी तो उनको सड़क के अंदर ही दवा दिया जाता था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article