CG Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेशभर, कई जिलों में बारिश की संभावना और बढ़ेगी ठंड

CG Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को

CG Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेशभर, कई जिलों में बारिश की संभावना और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। CG Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को दिनभर ही बादल छाए रहे। सरगुजा संभाग घने बादल छाए रहे जिससे धूम आती-जाती रही। 11 बजे तक सुबह घना कोहरा छाया रहा। जांजगीर में बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार का विक्षोभ उत्तरी छत्तीसगढ़ एवं झारखंड इलाके में ज्यादा प्रभावी है, इसलिए अगले दो दिनों तक खराब मौसम से राहत मिलने की संभावना कम है।

कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

पहले से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में देखा जा रहा है। इस बीच एक और विक्षोभ सक्रिय हुआ जो यहां की नमी पाकर बना है। इसी के चलते शनिवार को दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

बारिश की वजह से ठंड बढ़ी

आगामी दिनों जब बारिश के आसार कम होंगे तो ठंड और बढ़ेगी। वैसे तो जनवरी अंत तक ठंड कम होने लगती थी। लेकिन इस बारिश की वजह से ठंड बढ़ी है। बारिश से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई कई जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया। शनिवार को यह और गिरकर 7.2 पहुंच गया है।

जशपुर के कांसाबेल इलाके में बारिश

जशपुर के कांसाबेल इलाके में 2 सेंटिमीटर तक बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को रायपुर, बिलासपुर दुर्ग में भी तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा। इसके अलावा अंबिकापुर सहित आसपास इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

धिकतम तापमान 23.2 डिग्री पहुंचा

शाम को अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। हल्की धूप निकलने से दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री पहुंच गया। दिन में ठंडी हवा चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

बदलते मौमस से लोगों का बिगड़ रहा स्वास्थ्य

अचानक मौसम में हो रहे बदलाव व ठंड बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। मौसम का प्रभाव खेती पर मिला जुला पड़ा है। सब्जीवर्गीय व तिलहन वर्ग की फसलों पर इसका खराब असर पड़ने की संभावना है जबकि गेहूं के लिए यह मौसम लाभप्रद माना जा रहा है।

सरगुजा के कई क्षेत्रों में हुई बारिश

इस सप्ताह की शुरूआत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से सरगुजा के कई क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई थी। शहर से लगे कतकालो व आसपास के गांवों में करीब पांच मिमी वर्षा दर्ज की गई। विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद शुक्रवार को इलाके में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा।

सरगुजा के कई इलाकों में गेहूं की फसल लगाई गई है। इस फसल के लिए सरगुजा का वर्तमान मौसम लाभदायक साबित हो रहा है। पिछले दिनों हुई हल्की वर्षा और सुबह-सुबह ओस गिरने से गेहूं की फसल लहलहा गई है।

कृषि विज्ञानियों के अनुसार गेहूं की फसल के लिए ज्यादा ठंड फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन यही मौसम सब्जीवर्गीय एवं तिलहन की फसलों के लिए नुकसानदायक है। बादल छाए रहने एवं वर्षा से इन फसलों में कई तरह कीट व्याधि लगने की आशंका बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: 

Railway Recruitment 2024: असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकतें अप्लाई

Rashmika Mandanna DeepFake Video: रश्मिका मंदाना का ‘डीपफेक’ वीडियो बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CM in Sagar: सागर में CM मोहन यादव करेंगे 26.80 करोड़ के बस टर्मिनल और 13.89 करोड़ के ट्रांसपोर्ट नगर का लोकार्पण

Ram Mandir Pran-Pratistha: अयोध्या में 22 की सुबह रामलला की आंखों से हटेगी पट्टी, ये VVIP सोने की तीली से लगाएंगे काजल

Bijapur Naxalites News: बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,सर्च अभियान पर थी पुलिस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article