Advertisment

Weather Update: ठंड की मार के साथ बारिश के आसार, IMD ने बताया अब कहां बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

author-image
Kushagra valuskar
Weather Update: ठंड की मार के साथ बारिश के आसार, IMD ने बताया अब कहां बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इन मौसमी स्थितियों के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

Advertisment

हरियाणा-पंजाब में घने कोहरे का अनुमान

आईएमडी ने अलर्ट जारी कर कहा है कि 7 से 9 दिसंबर तक रात और सुबह के समय हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विभिन्न क्षेत्रों में तापमान का पैटर्न

उत्तर-पश्चिम भारत

अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री पारा में गिरावट की संभावना है।

गुजरात क्षेत्र

दो दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्यियस तक गिरेगा।

Advertisment

पूर्वी भारत

अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम: रायपुर में धूप निकली, बिलासपुर में ठंडी हवाओं के साथ बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर के मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली को अगले कुछ दिनों तक धुंध से राहत मिलने की संभावना है। सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह और शाम हल्की धुंध संभव है। दिन में आसमान साफ रहेगा। गुरुवार को नमी का स्तर अधिकतम 92 डिग्री और न्यूनतम 33 फीसदी था।

Advertisment

इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में हल्की बरसात हो सकती है। ओडिशा, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा संभव है।

राजस्थान मौसम अपडेट

प्रदेश में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है। सभी जिलों में पारा गिरना शुरू हो गया है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज किया गया। बुधवार को पाा 7.8 डिग्री था। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में 2 से 3 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है।

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट

भोपाल में 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। रात्रि का तापमान 13.8 डिग्री आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो या तीन दिन बाद सर्दी का नया दौर शुरू हो सकता है। रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तरी इलाकों और पहाड़ों पर वेदर बदल सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बर्फीली हवा के कारण भोपाल में ठंडक बढ़ेगी। अगले 48 घंटे में बादल छंटने की संभावना है।

weather update Weather of MP weather news Weather forecast mausam samachar aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें