Advertisment

IMD Weather Report: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम? उत्तर भारत में ठंड कम हुई, लेकिन कुछ जगहों पर कोल्ड-डे की संभावना

IMD Weather Report Update: उत्तर भारत में ठंड का असर कम है। दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दिन का मौसम साफ हो गया है।

author-image
Shashank Kumar
IMD Weather Report

IMD Weather Report: उत्तर भारत में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ने से दिन का मौसम खुशनुमा हो गया है।

Advertisment

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस पर मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि, बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद मौसम बदलने के संकेत हैं और कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का तापमान

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम हल्का कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। 26 जनवरी को मौसम में हल्का बदलाव होगा। रात के समय ठंड बढ़ेगी, और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का असर

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम (IMD Weather Report) लगातार बदल रहा है। आईएमडी ने अगले 3-4 दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि, गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहेगा।

Advertisment

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दिसंबर से बर्फबारी जारी है, जिससे पर्यटकों को खूब मजा आ रहा है। 29-30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन इलाकों में फिर से बर्फबारी और बारिश हो सकती है। हिमाचल के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

घने कोहरे की चेतावनी

पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और सिक्किम के इलाकों में 26 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर ठंड का दौर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में लुढ़का पारा, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Advertisment

कर्नाटक के लिए मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 से 28 जनवरी तक उत्तरी कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम और कोहरा या धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इसने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि वे यात्रा करते समय, खासकर सुबह और शाम के समय, नियमित रूप से राजमार्ग कोहरे की चेतावनी की जाँच करें।

IMD ने कहा कि कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों, खासकर उत्तरी और उत्तरी-आंतरिक भागों में दृश्यता 50-100 मीटर तक कम हो गई है। इसने चेतावनी दी कि कुछ गांवों और इलाकों में यह 20 मीटर तक गिर गई है। IMD ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि केवल खराब सड़क की स्थिति या लोगों द्वारा गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग के कारण नहीं है, बल्कि खराब दृश्यता भी है।

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, दिन के तापमान में बढ़ोतरी, जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Advertisment
Uttar Pradesh karnataka news IMD Weather report IMD himachal weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें