Advertisment

चक्रवाती तूफान का अलर्ट: 6 राज्यों में भारी बारिश, कड़ाके की ठंड की चपेट में 11 राज्य, MP-CG में भी असर, IMD का अलर्ट

Weather Update: देश में भारी बारिश, शीतलहर, बर्फबारी और घने कोहरे की संभावना है। पूरा देश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

author-image
Ashi sharma
चक्रवाती तूफान का अलर्ट: 6 राज्यों में भारी बारिश, कड़ाके की ठंड की चपेट में 11 राज्य, MP-CG में भी असर, IMD का अलर्ट

Weather Update: एक तरफ देश अस्थिर ठंड की चपेट में है। दूसरी ओर, एक भयंकर चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह देशभर में शीतलहर, घने कोहरे, बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Advertisment

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठंड बढ़ने के कई कारण हैं। जैसे पश्चिमी-उत्तरी भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 278 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं, जिसके कारण बर्फ पिघल रही है और उत्तर भारत-मध्य भारत शुष्क ठंड की चपेट में है।

देशभर में 7 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

https://twitter.com/Indiametdept/status/1867500089683685827

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार और झारखंड में शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों में आज 14 दिसंबर को शीतलहर का दिन रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग भागों में पाला पड़ने की संभावना है। दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisment

दिल्ली में मौसम का ताज़ा हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में 20 दिसंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम को कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार, 12 दिसंबर, 4.5 डिग्री तापमान के साथ दिल्ली में पिछले 3 वर्षों में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 20 से 23°C तथा 6 से 9°C के बीच रहता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम तथा अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा। आसमान साफ ​​है, लेकिन उत्तर-पश्चिम से आ रही तेज हवाओं के कारण कोहरा/धुंध की स्थिति बनी हुई है।

मध्यप्रदेश में शीतलहर

मध्यप्रदेश में लगातार 5वें दिन शुक्रवार 13 दिसंबर को भी शीतलहर (Cold Wave) चल रही है। प्रदेश के 28 से ज्यादा जिलों में लोग कड़ाके की सर्दी से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन और कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, नीमच, मंदसौर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर और शिवपुरी में सर्द हवाएं चल रही हैं। अभी इनसे राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-एमपी में अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट: आधे से ज्यादा प्रदेश में कोल्ड वेव, इंदौर-भोपाल में दिन में लुढ़का पारा

पचमढ़ी में दिन का पारा 20.2 डिग्री रहा

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन में पचमढ़ी में 20.4 डिग्री, भोपाल में 22 डिग्री, इंदौर में 22 डिग्री, बैतूल में 22.5 डिग्री, धार में 22.8 डिग्री, गुना में 24.1 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री, रायसेन में 22.4 डिग्री, रतलाम में 23.2 डिग्री, शिवपुरी में 24 डिग्री, उज्जैन में 23 डिग्री, जबलपुर में 23.3 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री, नौगांव में 24.5 डिग्री, रीवा में 23 डिग्री, सागर में 24.6 डिग्री, सतना में 24.3 डिग्री, सीधी में 21.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 23.1 डिग्री, उमरिया में 24.1 डिग्री और मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

घने कोहरे से ढका छत्तीसगढ़

दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में सर्द हवाएं चलीं और सुबह के समय घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश में शीतलहर का अनुमान जताया है।

इसके प्रभाव का मुख्य क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ होगा। 15 दिसंबर तक दिन और रात के तापमान में गिरावट और बढ़ने की संभावना है, जिससे राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

15 दिसंबर तक प्रदेश के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, खैरगढ़-छुईखिंदी-गंडई और जगदलपुर जैसे क्षेत्रों में एक जोन में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

Advertisment

वहीं 15 दिसंबर के बाद रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है, और यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा सर्दी का असर: अगले दो दिनों प्रदेश में शीतलहर का अनुमान, इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

western disturbance weather update Weather Report weather news Weather forecast up weather tamil nadu weather Snowfall Prediction Rajasthan Weather rainfall alert Punjab Weather kerala weather IMD Weather Forecast himachal weather Haryana Weather Dense Fog Alert delhi ncr weather Cyclonic Circulation Cyclonic Alert cyclone news Cold Waves Alert aaj ka mausam #cyclonic storm
Advertisment
चैनल से जुड़ें