IMD Weather Alert: मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट ! 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी हवा की रफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की।

IMD Weather Alert: मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट ! 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी हवा की रफ्तार

मुंबई। IMD Weather Alert  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह चेतावनी मंगलवार को सुबह जारी की गई और दोपहर तक प्रभावी रहेगी।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

अधिकारी ने कहा, “मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।” पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को बिजली चमकने के साथ बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article