MP Monsoon 2024: मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून, मध्यप्रदेश में होगी झमाझम बारिश; लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

MP Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में 23 जून से बारिश का आगमन हो सकता है। पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो सकता है।

MP Monsoon 2024: मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून, मध्यप्रदेश में होगी झमाझम बारिश; लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में मानसून का आगमन हो चुका है। देर से ही सही लेकिन मानसून (MP Monsoon 2024) आने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। हालांकि, अभी तक सिर्फ कुछ ही जगहों पर मानसून ने एंट्री ली है।

वहीं, कुछ जिलों में मानसून (MP Monsoon 2024) की पहली बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो जाएगा। बता दें कि इस बार एमपी में मानसून के देरी से आने की वजह उत्तर और पश्चिम भाग में तेज हवा की स्पीड के कारण मानसून ने प्रदेश में प्रवेश काफी देरी से किया है।

बुधवार को एमपी के कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं और प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

एमपी में हुई मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल (MP Monsoon 2024) समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इसे लेकर जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित 22 जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों को मानसून (MP Monsoon 2024) की पहली बारिश का अभी भी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में 22 से 23 जून तक मानसून एक्टिव हो जाएगा। साथ ही मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से वर्षा के साथ तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (MP Monsoon 2024) ने अनुमान जताया है कि, दक्षिण गुना, दक्षिण अशोकनगर, जबलपुर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, खंडवा, आगर, शाजापुर, बैतूल, दक्षिण ग्वालियर, पूर्वी शिवपुरी, सांची, टीकमगढ़, पश्चिम सागर, मंडला, सीधी, रीवा, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, छतरपुर के खजुराहो, रायसेन के भीमबेटका, दतिया, निवाड़ी में गरज के हो सकती है। वहीं ओरछा, सिवनी, पांढुर्णा के पेंच, सिंगरौली, उमरिया के बांधवगढ़, डिंडौरी, कटनी में आकाशीय बिजली चमकने के साथ आंधी भी चल सकती है।

ग्वालियर में बारिश का करना होगा इंतजार

प्रदेश के दतिया और ग्वालियर के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट को जारी कर दिया गया है। ग्वालियर के लोग हीट वेव से परेशान है और आसमान की ओर देखकर बारिश होने की दुआ कर रहे हैं।

हालांकि उन्हें बरसात (MP Monsoon 2024) के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि ग्वालियर के सबसे नजदीक राजस्थान के करीब है। राजस्थान के करीब होने के कारण वहां से आने वाली गर्म हवाएं ग्वालियर के लोगों को परेशान कर रही है।

ये भी पढ़ें- Monsoon Active in Chhattisgarh: पूरे प्रदेश में तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, 2-3 डिग्री तक गिरेगा पारा

ये भी पढ़ें- MP News: सुबह 4 बजे दूसरे गांव से लाते हैं पानी, सरकार की नल जल योजना फेल, जिला प्रशासन बना दर्शक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article