Weather Update Today: IMD ने इन जगहों पर जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today: देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है और लगातार वापसी की ओर अग्रसर है। कई जगहों पर धीरे-धीरे मौसम शुष्क होता जा रहा है।

प्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Weather Update Today: देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है और लगातार वापसी की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम हिस्सों में कई जगहों पर मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनती जा रही है। कई जगहों पर धीरे-धीरे मौसम शुष्क होता जा रहा है।

ओडिशा समेत कई जगहों पर हो सकती है बारिश

इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव क्षेत्र के काऱण इस सप्ताहांत पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 30 सितंबर से अगले चार दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना

इसके कारण जहां कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनती दिख रही है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में मानसून की वापसी में विलंब होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के हिस्सों में हल्की से मध्य और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताया है।

कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज भी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, कोंकण-गोवा समेत देश कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज शुक्रवार 29 सितंबर को भी देश के कई हिस्सों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बिहार, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण पूर्व राजस्थान, गुजरात, विदर्भ, तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की बारिश संभव है।

झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

Pitru Paksha 2023: आज से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, आठ अक्टूबर की श्राद्ध जाएगी खाली, तो इस दिन कर पाएंगे श्राद्ध

भैंस की अनूठी नस्ल, जो एक दिन में देती है इतना दूध, आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान!

Places to Visit in Kolkata: अगर कोलकाता में हैं, तो जरूर घूमें ये 4 जगह, आएगा विदेश जैसा फ़ील, देखें तस्वीरें

Places to Visit in Kolkata: अगर कोलकाता में हैं, तो जरूर घूमें ये 4 जगह, आएगा विदेश जैसा फ़ील, देखें तस्वीरें

ExpoSat Mission: ‘चंद्रयान 3’ के बाद इसरो कर रहा है एक्सपोसैट प्रक्षेपण की तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article