MP Monsoon 2024: IMD ने मप्र में किया बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है बरसात; आंधी के साथ गरज-चमक की उम्मीद

MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 11 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

MP Monsoon 2024: IMD ने मप्र में किया बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है बरसात; आंधी के साथ गरज-चमक की उम्मीद

MP Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी (MP Monsoon 2024) से राहत मिली है। 21 जून को सबसे पहले मानसून ने छह जिलों एंट्री मारी। इसके बाद 23, 25 और 26 को 17 जिलों में मानसून पहुंचा था। मानसून की एंट्री के बाद इन जिलों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था।

जबकि 27 जून को ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत छह जिलों में मानसून (MP Monsoon 2024) की पहली बारिश के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। बीते 7 दिनों में मानसून ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मप्र की राजधानी भोपाल, भिंड, ग्वालियर समेत 11 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत बाकी जिलों में भी आंधी, के साथ गरज-चमक और बादल छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश में इतना रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम (MP Monsoon 2024) एक्टिव है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश का दौरा जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार (28 जून) को मध्यप्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

MP Monsoon 2024

मौसम विभाग ने इन जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (MP Monsoon 2024) के अनुसार शुक्रवार को राजधानी भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, दमोह, छतरपुर, बालाघाट, शहडोल और अनूपपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट है। जबकि इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम सुहवना रहेगा। इन जिलों में आंधी और गरज-चमक की होने की संभावना है।

MP Monsoon 2024

खजुराहो में होगी सबसे अधिक वर्षा

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उज्जैन, भोपाल सहित कई जिलों में गुरुवार को भारी वर्षा हुई थी। भोपाल में एक घंटे में आधा इंच पानी गिरा था। वहीं, खजुराहो में सबसे अधिक 1.7 इंच पारी गिरा था। धार और नौगांव में एक इंच से अधिक वर्षा हुई थी। जबकि, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम और उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना में भी बरसात हुई थी।

सबसे पहले यहां पहुंचा मानसून

21 जून को एमपी के छह जिलों में मानसून ने दस्तक दी थी।
मप्र के 6 जिलों में 21 जून को मानसून ने एंट्री मारी थी। सबसे पहले मानसून ने पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में दस्तक दी थी। मानसून के आने के बाद से ही इन जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी है, साथ ही मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है।

दो दिन में 26 जिलों में धमाकेदार एंट्री

23 जून तक 26 जिलों में मानसून की एंट्री हो चुकी थी। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, , नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन में मानसून पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें- MP Paper Leak New Law: मोहन सरकार पेपर लीक के दोषियों पर कसेंगे नकेल, मप्र में जल्द लागू हो सकता है नया कानून

ये भी पढ़ें- Samvida Karmchari News: खुशखबरी! 6 हजार संविदा कर्मचारियों को मिलेगी रेगुलर कर्मियों जैसी ये खास सुविधाएं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article