Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का कहर, बर्फ की चादर से ढकी MP की पचमढ़ी, CG में कंप रहे इंसान

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही एमपी के पचमढ़ी में मैदान बर्फ की चादर से ढक गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है।

Weather Update

Weather Update

Weather Update: दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज गुरूवार 12 दिसंबर और शुक्रवार 13 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में शीतलहर चलेगी। जिससे ठंड और बढ़ सकती है, रात, शाम और सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिलेगा।

दिल्ली में शीतलहर जारी रहेगी और आज यानी गुरुवार 12 दिसंबर को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज रात दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में आज न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा। सिर्फ दिल्ली के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे एनसीआर में सिर्फ दिल्ली में ही आज कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 12 और 13 दिसंबर को जारी येलो अलर्ट का असर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा क्योंकि आने वाले दिनों में धूप कम या ज्यादा रहेगी। दिन में भी ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। करीब 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कोहरा अधिक रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी

मध्यप्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन इन दिनों कश्मीर बन गया है। मानो यहां भी बर्फबारी शुरू हो गई हो। सुबह के समय मैदानों, झील के तटों और वाहनों पर बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है। वहां भी तापमान गिर रहा है।

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन और रात का तापमान 6 डिग्री तक गिरा है। ये ठंड का टॉर्चर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर और इंदौर समेत 32 जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिन ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार रात में राजगढ़, रायसेन, धार, जबलपुर और सिवनी में कोल्ड वेव चली है। इंदौर, भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, बैतूल, रायसेन और नीमच में कोल्ड डे जैसे हालात बने। इंदौर और राजगढ़ में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे था।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश का मौसम: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 32 जिलों में अलर्ट

हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिवपुरी के पिपरसमा में 3.5 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 3.7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 3.9 डिग्री और रायसेन में 4.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन के साथ कोहरे को और भी तेज कर दिया है। इसके चलते अगले तीन से पांच दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर जारी रहने का अनुमान है।

बुधवार को तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है

न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक हो सकती है गिरावट 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन तक सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- CG IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज दिनभर चलेंगी ठंडी हवाएं, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article