Advertisment

IMD Alert : भारी बारिश के बाद 7 राज्यों में शीतलहर का हाई अलर्ट ! जानिए इन राज्यों में क्या है मौसम के हाल

author-image
Bansal News
IMD Alert : भारी बारिश के बाद 7 राज्यों में शीतलहर का  हाई अलर्ट ! जानिए इन राज्यों में क्या है मौसम के हाल

India IMD Alert: देश के बदलते मौसम के साथ कही बारिश का मौसम बना हुआ है तो वहीं पर कई शीतलहर का अहसास होने लगा है इसे लेकर ही भारतीय मौसम विभाग ने डिप्रेशन के कमजोर होने के कारण 10 राज्यों में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है तो वहीं पर बारिश की वजह से 7 राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है।

Advertisment

जानें मौसम की क्या है स्थिति

आपको बताते चलें कि, पूर्व मध्य अरब सागर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके साथ ही धीरे-धीरे इस हवा की रफ्तार में कमी आएगी। आगे हवा की रफ्तार घटकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे रह जाएगी। वही 18 दिसंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। बताया जा रहा है कि, बंगाल के दक्षिण पूर्व खाड़ी और इससे सटे पूर्व भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक लो प्रेशर निर्मित हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान, गिलगित, बालिस्तान के ऊपर भी दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है।

publive-image

जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

आपको मौसम की अपडेट देते चलें तो,

1- आज 16 दिसंबर को निकोबार दीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। जिसमें यहां केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्रप्रदेश उड़ीसा सहित मध्य महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

2- हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

Advertisment

3- उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उधम सिंह नगर के अलावा आसपास के मैदानी क्षेत्रों में भी शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

4- उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और पश्चिम भारत और दक्षिण भारत में खराब रहने की संभावना है।

5- बताया जा रहा है कि, दिसंबर के अंत तक शीतलहर का पूर्वानुमान जताया गया है।

Advertisment
IMD Heavy rain imd forecast IMD Cyclonic Activity IMD cyclonic activities IMD Country Weather IMD CG Weather imd alert for snowfall IMD Alert for Rain imd alert IMD aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें