Advertisment

Weather Update: ठंड से नहीं मिलेगी राहत, ठंड से कांप रही दिल्ली, MP-CG में चल रहीं बर्फीली हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश में पड़ रही कांपाने वाली सर्दी, MP-CG में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है, IMD ने देश में अलर्ट जारी किया है।

author-image
Ashi sharma
Weather Update

Weather Update

Weather Update: देश के कई हिस्सों में बहुत ठंड है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसका असर देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में दो दिन से ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि मन्नार की खाड़ी और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर दक्षिण तमिलनाडु की ओर बढ़ता रहेगा और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

Advertisment

दिल्ली में शीतलहर

दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है। IMD ने शनिवार 13 दिसंबर तक के लिए Yellow Alert जारी किया है। IMD के अनुसार, दिल्ली में शीत लहर की बनी रहेगी और राजधानी के बेस वेदर सेंटर सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। IMD ने कहा कि अन्य स्टेशनों पर तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। बुधवार 12 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया जो की 1987 के बाद सबसे ठंडा रहा।

एमपी में बर्फीली हवा

दिसंबर की सर्दी में बर्फीली हवा ने इस बार रुख बदल दिया है। हवा भोपाल संभाग में रुक रही है। इस कारण राजधानी में न्यूनतम पारा लगातार दूसरे दिन 7 डिग्री से नीचे रहा। बीते 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

भोपाल संभाग राज्य में सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, ग्वालियर से होते हुए भोपाल और मालवा के बजाय हवा आगरा, ग्वालियर, सागर के रास्ते राजधानी में आ रही है। इस कारण भोपाल संभाग अन्य संभागों में ज्यादा ठंड है। उज्जैन और इंदौर संभाग का तापमान भोपाल संभाग से 4 से 5 डिग्री ज्यादा है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार (13 दिसंबर) को जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवानी और नर्मदापुरम में सर्द हवा रहेगी। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर और सीधी में कोल्ड-डे का असर रहेगा।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम साफ होने के साथ ही राजधानी में रात के तापमान में गिरावट आई।

अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि रायपुर समेत प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में माना में पारा 11 डिग्री से नीचे आया है। बीती रात रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: एमपी में शीतलहर लहर का अलर्ट, इन शहरों में सर्द थपेड़े, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

शीतलहर की चेतावनी मौसम अपडेट आज का मौसम आईएमडी अलर्ट weather update Today Weather imd alert cold wave alert aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें